फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   My city's 100 Ratna Scholarship Scheme launched in the district

Bilaspur News: जिले में लांच हुई मेरे शहर के 100 रत्न स्कॉलरशिप योजना

Wed, 19 Mar 2025 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 19 Mar 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
My city's 100 Ratna Scholarship Scheme launched in the district
- 400 बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की दी जाएगी फ्री कोचिंग
विज्ञापन

- 3 अप्रैल तक क्रैक अकादमी की वेबसाइट पर कर सकेंगे आवेदन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश सरकार के सहयोग से क्रैक अकादमी ने जिले में मेरे शहर के 100 रत्न स्कॉलरशिप प्रोग्राम की शुरुआत की गई है। इस पहल के तहत बिलासपुर की चारों विधानसभाओं में 400 बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग दी जाएगी।
बुधवार को क्रैक एकेडमी की टीम ने बिलासपुर में स्कॉलरशिप प्रोग्राम लांच करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार इस योजना के तहत क्रैक एकेडमी हर विधानसभा क्षेत्र से 100 मेधावी छात्रों को मुफ्त कोचिंग देगी। इस पूरी योजना में लगभग 34 करोड़ रुपये खर्च होंगे। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों और कॉलेजों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें कक्षा 6 और उससे ऊपर के छात्र भाग ले सकेंगे। बच्चे 3 अप्रैल तक क्रैक एकेडमी की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से टॉप 100 छात्रों को मुफ्त कोचिंग मिलेगी। जबकि अगले 200 छात्रों को 75 प्रतिशत और उसके बाद के 500 छात्रों को 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। क्रैक एकेडमी इन छात्रों को उनके लक्ष्य प्राप्त करने तक मार्गदर्शन देगी। राज्य सरकार इस योजना को सफल बनाने में एकेडमी को पूरा सहयोग देगी। एकेडमी टेस्ट पेपर तैयार करेगी, जबकि परीक्षा की निगरानी शिक्षा विभाग करेगा।
विज्ञापन

क्रैक एकेडमी के फाउंडर और सीईओ नीरज कंसल ने कहा कि शिक्षा ही सफलता की चाबी है। हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ यह साझेदारी राज्यभर के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed