फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   muskan yojna in bilaspur

‘मुस्कान’ के बाद पटरी पर आने लगा लिंग अनुपात

Sun, 24 Jan 2016 07:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)। Updated Sun, 24 Jan 2016 07:04 PM IST
विज्ञापन
muskan yojna in bilaspur

 कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध को रोकने के लिए शुरू किए गए ‘मुस्कान’  प्रोजेक्ट के सुखद परिणाम सामने आने लगे हैं। जिला प्रशासन के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के बाद बिलासपुर का लिंग अनुपात पटरी पर आने लगा है। 1000 पुरुषों के मुकाबले 879 महिलाएं यहां वर्ष 2012-13 में थी, जो इस बार बढ़ गया है। वर्तमान में बिलासपुर का लिंग अनुपात 1000 पुरुषों के मुकाबले 986 हो गया है जो पिछले चार सालों में सबसे बेहतर है।

विज्ञापन



प्रशासनिक आंकड़ों को लें तो वर्ष 2015 की पहली तिमाही में लिंग अनुपात 947 पाया गया है। 2014 में इन्हीं तीन महीनों में यह 874, 2013 में 937 और 2012 में 911 था। लिंग अनुपात को सालाना भी लें तो बिलासपुर में पिछले चार साल में इस साल सबसे बेहतर लिंग अनुपात सामने आया है। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार बिलासपुर में वर्ष 2012-13 में लिंगानुपात प्रति 1000 पुरुषों के मुकाबले 879 महिलाएं, वर्ष 2013-14 में 1000 पुरुषों के मुकाबले 901 महिलाएं, वर्ष 2014-15 में 1000 पुरुषों के मुकाबले 897 महिलाएं थीं।
विज्ञापन




 जिला प्रशासन एवं बाल विकास विभाग के पिछले एक वर्षों में कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए विभिन्न स्थानों में लगाए गए जागरूकता शिविरों व प्रयासों से वर्ष 2015-16 के जनवरी महीने तक लिंगानुपात में 1000 पुरुषों के मुकाबले 986 महिलाएं हैं जो कि पिछले चार सालों के आंकड़ों में सबसे बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त मानसी सहाय ठाकुर ने बताया कि बेटी समाज के साथ-साथ परिवार सास-ससुर  की सेवा में अहम भूमिका निभाती है। उनके अनुसार महिलाओं के साथ हो रही ज्यादती को महिलाओं के समक्ष रखने की जरूरत है। भ्रूण हत्या क्या है और कैसे होती है, इस पर आधारित साइलेंट स्क्रीम नामक वीडियो भी बनाया है जिसे विभिन्न सेमिनार में महिलाओं को दिखाया गया। इसके अलावा जन्म लेने वाली बेटियों के नाम पर प्रशासन की ओर से आरडी भी करवाई जा रही है।
--------------------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed