{"_id":"5f8f3b738ebc3e75047ce44b","slug":"murder-of-transpoter-bilaspur-news-mbd3667894181","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टनर ने ट्रांसपोर्टर की गोली मारकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टनर ने ट्रांसपोर्टर की गोली मारकर की हत्या
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के करतारपुर गांव में ट्रांसपोर्टर की उसके पार्टनर ने गोली मारकर हत्या कर दी। ट्रांसपोर्टर को गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। एसपी शगुन गौतम ने इस हत्याकांड के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया है।
घटना कोतवाली क्षेत्र के रुद्रबिलास चौकी क्षेत्र के उत्तराखंड सीमांत ग्राम करतारपुर गांव की है। उत्तराखंड के जिला नैनीताल के थाना मल्लीताल के गांव पदमुखी निवासी लक्ष्मण सिंह बिष्ट (32) कोतवाली के ग्राम करतारपुर निवासी इंद्रपाल सिंह उर्फ मोनू के साथ ट्रांसपोर्ट का काम करते थे। दोनों के बीच प्रगाढ़ दोस्ती भी थी। पुलिस के मुताबिक, वह दोनों सोमवार की रात को सुआनगला रोड स्थित इंद्रपाल के खेत पर गए थे। जहां दोनों ने शराब पी और किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान इंद्रपाल ने तमंचे से लक्ष्मण पर गोली चला दी, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी सीधे अपने गांव पहुंचा और अपने परिजनों को लक्ष्मण को गोली मारने की बात कहते हुए कार लेकर फरार हो गया। कुछ ही देर में उसके परिजन भी घर छोड़कर कहीं चले गए। चौकीदार दिलीप सिंह ने मामले की सूचना कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार सिंह यादव को दी। सूचना पाकर सीओ सतीश कुमार, कोतवाली प्रभारी, रुद्रबिलास चौकी प्रभारी इंद्रेश कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया और ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने चौकीदार की ओर से हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। रात में एसपी शगुन गौतम, एएसपी अरुण कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने एसपी को बताया कि मृतक अपनी पत्नी और बच्चों समेत रुद्रपुर (उत्तराखंड) में रहता था। बाद में उसने अपने बच्चों को हल्द्वानी (उत्तराखंड) भेज दिया था और स्वयं आरोपी के साथ उसके घर पर ही रहकर कारोबार करने लगा था। एसपी ने हत्या के कारणों का पता लगाने और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कोतवाली प्रभारी, चौकी प्रभारी, एसओजी, सर्विलांस समेत चार टीमों का लगाया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हत्या की वजह अवैध संबंध हो सकता है। जिसकी जांच की जा रही है।