{"_id":"6aaaac259a7f1db26c035bd2","slug":"murder-in-bilaspur-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-167896-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: झगड़े में मर्डर, शव झील में फेंका, आरोप में भाई-भाभी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: झगड़े में मर्डर, शव झील में फेंका, आरोप में भाई-भाभी गिरफ्तार
विज्ञापन
11 सितंबर से लापता था व्यक्ति, फॉरेंसिक टीम ने किया मौके का निरीक्षण
चांगरू के पास गोविंद सागर झील में शव फेंकने का खुलासा, शव की तलाश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। थाना झंडूता क्षेत्र के समलेटू गांव से लापता हुए व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि झगड़े के दौरान सिर पर पत्थर से चोट लगने के बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को चांगरू नामक स्थान पर गोविंद सागर झील में फेंक दिया गया। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के बड़े भाई और भाभी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 13 सितंबर को रोशन लाल निवासी गांव समलेटू ने पुलिस थाना झंडूता में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका भाई मदन लाल 11 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे बिना बताए घर से चला गया है। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। जांच के दौरान 15 सितंबर को शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 11 सितंबर को मदन लाल का उसके बड़े भाई बिशन दास और उसकी पत्नी रानो देवी के साथ झगड़ा हुआ था। शिकायतकर्ता के अनुसार झगड़े के दौरान मदन लाल के सिर पर पत्थर से चोट मारी गई थी। इससे उसके सिर पर गहरा घाव हो गया था। पुलिस ने बिशन दास और रानो देवी से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में पुलिस के सामने आया कि मदन लाल की मौत के बाद उसके शव को चांगरू नामक स्थान पर झील में फेंक दिया गया। इसके बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी अभिषेक धीमान ने कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस अब गोताखोरों की सहायता से झील में मदन लाल के शव की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार मामले में आगामी जांच जारी है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।