{"_id":"6aa058c2380527a3d008cc14","slug":"municipal-shared-service-center-to-be-set-up-in-ghumarwin-multiple-facilities-available-at-one-location-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-167225-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं में बनेगा म्युनिसिपल शेयर्ड सर्विस सेंटर, एक जगह मिलेंगी कई सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं में बनेगा म्युनिसिपल शेयर्ड सर्विस सेंटर, एक जगह मिलेंगी कई सुविधाएं
विज्ञापन
घुमारवीं में म्युनिसिपल शेयर्ड सर्विस सेंटर बनाने की तैयारी शुरू। संवाद
संजीव शामा
घुमारवीं (बिलासपुर)। शहरवासियों को नगर परिषद से जुड़ी सेवाएं और रोजमर्रा की जरूरतों से संबंधित सुविधाएं एक ही मंच पर उपलब्ध करवाने के लिए घुमारवीं में म्युनिसिपल शेयर्ड सर्विस सेंटर स्थापित किया जा रहा है। नगर परिषद के रैन बसेरा भवन के ऊपरी हॉल में सेंटर शुरू करने के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
यह सेंटर केंद्र सरकार के 15वें वित्त आयोग के तहत शुरू की गई म्युनिसिपल शेयर्ड सर्विस सेंटर योजना का हिस्सा है। योजना के तहत हिमाचल प्रदेश में 15 ऐसे केंद्र स्थापित किए जाने हैं। इसका उद्देश्य छोटे शहरों में सीमित संसाधनों और कर्मचारियों की समस्या को दूर कर लोगों को जरूरी सेवाएं आसानी से उपलब्ध करवाना है। घुमारवीं में बनने वाले सेंटर की खासियत यह होगी कि यहां नगर परिषद की सेवाओं के साथ कुछ रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, कारपेंटर, मैकेनिक समेत अन्य सेवाओं के लिए लोग फोन या ऑनलाइन माध्यम से मांग दर्ज करा सकेंगे। इसके बाद संबंधित सेवा प्रदाता को घर भेजने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, संपत्ति कर, विभिन्न लाइसेंस, पंजीकरण और शिकायत दर्ज करवाने समेत नगर परिषद से संबंधित कार्यों के लिए लोगों को जानकारी और सहायता मिलेगी। ऑनलाइन प्रक्रिया में परेशानी आने पर भी सेंटर में मार्गदर्शन उपलब्ध करवाया जाएगा। संवाद
नगर निकायों को भी मिलेगी साझा सेवाओं में मदद
म्युनिसिपल शेयर्ड सर्विस सेंटर का उद्देश्य केवल नागरिक सेवाओं तक सीमित नहीं है। इसके तहत नगर निकायों को लेखा, भुगतान, दस्तावेजीकरण और तकनीकी सहायता जैसी साझा सेवाओं में भी सहयोग मिलेगा। नगर परिषद के रैन बसेरा भवन के ऊपरी हाल में सेंटर के लिए फर्नीचर, कंप्यूटर, इंटरनेट और अन्य जरूरी सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। व्यवस्थाएं पूरी होने के बाद सेंटर को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
कोट
घुमारवीं के लिए म्युनिसिपल शेयर्ड सर्विस सेंटर स्वीकृत हुआ है। इसे रैन बसेरा भवन में स्थापित किया जा रहा है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रदेश में 15 ऐसे केंद्र स्थापित किए जाने हैं। सेंटर का काम जल्द पूरा कर इसे शुरू किया जाएगा।
-खेमचंद वर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद घुमारवीं