फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Municipal elections 2026: Scrutiny of nomination papers completed, 3 cancelled, 93 valid

नगर निकाय चुनाव 2026 : नामांकन पत्रों की जांच पूरी, 3 रद्द, 93 वैध

Mon, 04 May 2026 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 04 May 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Municipal elections 2026: Scrutiny of nomination papers completed, 3 cancelled, 93 valid
बिलासपुर के चार, पांच नंबर वार्ड से एक-एक उम्मीदवार का नामांकन पत्र तकनीकी कारणों से रद्द
विज्ञापन

6 मई तक नाम वापसी का मौका, 17 मई को होगा मतदान


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर जिला बिलासपुर में चुनावी प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सोमवार को चारों शहरी निकायों में दाखिल नामांकन पत्रों की जांच की गई, जिसमें कुल 96 में से 93 नामांकन पत्र सही पाए गए, जबकि 3 नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए।

नगर परिषद बिलासपुर, नगर परिषद घुमारवीं, नगर परिषद श्री नयना देवी जी और नगर पंचायत तलाई में कुल 96 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे। इनमें नगर परिषद बिलासपुर में 34 नामांकन, नगर परिषद घुमारवीं में 28 नामांकन, नगर परिषद श्री नयना देवी जी में 15 नामांकन थे। वहीं नगर पंचायत तलाई में 19 नामांकन हुए थे। जांच के बाद अब 93 उम्मीदवार चुनावी मैदान में बने हुए हैं, जिससे विभिन्न वार्डों में मुकाबला रोचक होने की संभावना है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद बिलासपुर के वार्ड नंबर चार और वार्ड नंबर पांच से एक-एक उम्मीदवार का नामांकन पत्र तकनीकी कारणों से रद्द हुआ है। वहीं, नगर परिषद घुमारवीं में एक उम्मीदवार द्वारा दो बार नामांकन पत्र दाखिल करने के कारण एक नामांकन पत्र को निरस्त किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर परिषद श्री नयना देवी जी और नगर पंचायत तलाई में सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए और वहां किसी भी उम्मीदवार का नामांकन रद्द नहीं हुआ। वैध पाए गए उम्मीदवारों को 6 मई को अपराह्न 3 बजे तक अपना नामांकन वापस लेने का अवसर दिया गया है। इसके बाद अंतिम रूप से चुनाव मैदान में रहने वाले प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की जाएगी और उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर निकाय चुनाव के लिए 17 मई को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान कराया जाएगा। प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नामांकन प्रक्रिया के बाद अब सभी की नजरें नाम वापसी की अंतिम तिथि पर टिकी हैं। इसके बाद ही स्पष्ट होगा कि किस वार्ड में कितने प्रत्याशी आमने-सामने होंगे। फिलहाल 93 उम्मीदवारों के साथ चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और स्थानीय स्तर पर राजनीतिक माहौल गर्माने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed