{"_id":"61ae5a3fffdcd818d43dbd7c","slug":"mudrika-bus-and-e-taxi-in-bilaspur-bilaspur-news-sml3925912143","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में अब चलेंगी मुद्रिका बस और ई. टैक्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में अब चलेंगी मुद्रिका बस और ई. टैक्सी
विज्ञापन
जिला बिलासपुर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान उपस्थित उपायुक्त पंकज र?
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। शहर में अब मुद्रिका बस और ई. टैक्सियां चलेंगी। उपायुक्त ने पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक और आरटीओ को मुद्रिका बस के परमिट के लिए उच्च अधिकारियों से स्वीकृति प्राप्त करने के निर्देश दिए। जिले में विभिन्न स्थानों पर निर्मित होने वाले हेलीपैड से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं को गति प्रदान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
जिले में विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा के लिए उपायुक्त पंकज राय की अध्यक्षता में साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई। उन्होंने एसडीएम सदर और झंडूता को निर्देश दिए कि लुहणू और ऋषिकेश घाट सहित अन्य घाटों पर 10 जनवरी 2022 को स्वच्छता अभियान चलाएं। उन्होंने एसडीएम घुमारवीं और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को घुमारवीं बाईपास का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपमंडलाधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके अधिकार क्षेत्र में किए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों के एफआरए मामलों की नवीनतम जानकारी प्रस्तुत करें। इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से आग्रह किया कि जिन परियोजनाओं के लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी है और एफआरए स्वीकृति के कारण लंबित है उन सभी मामलों की जानकारी प्रस्तुत करें ताकि उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जा सके। उन्होंने भराड़ी में निर्मित होने वाली तहसील भवन के एफआरए मामले की स्वीकृति के लिए वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी उपमंडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपमंडल मुख्यालय पर निर्मित किए जाने वाले विभिन्न फुटपाथों के निर्माण मामलों को प्रस्तुत करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बरठीं बाजार के सरगल चौक की वर्षाशालिका को तोड़कर उचित स्थान पर दोबारा निर्मित करने के साथ चौक को भी विकसित करने तथा सलापड़ में वर्षाशालिका निर्मित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घाघस पुल के पास बने अवैध खोखों को शीघ्र हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के खुलने से बंदला सड़क पर यातायात का दबाव बढ़ जाएगा। इसलिए संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क के किनारों पर क्रैश बैरियर लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बंदला में लीड बैंक के सहयोग से बैंक के एक्सटेंशन काउंटर को आरंभ करने के प्रयास करें।