फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   mud on road

नव दुर्गा मंदिर खरोटा सड़क खस्ताहाल, स्कूल जाने में बच्चों को होगी परेशानी

Sat, 31 Jul 2021 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
mud on road
खरोटा में खस्ताहाल सड़क। - फोटो : BILASPUR
बरठीं (बिलासपुर)। विभाग के आदेशों के अनुसार दो अगस्त से 10वीं से 12वीं तक की नियमित कक्षाएं शुरू की जा रही हैं। लेकिन लोक निर्माण विभाग बरठीं के अंतर्गत नव दुर्गा मंदिर खरोटा सड़क खस्ताहाल होने से बच्चों को स्कूल पहुंचाने में परेशानी होगी। सड़क की हालत इतनी खस्ता है कि इस पर पैदल और किसी वाहन से आवाजाही करना मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन

इस संपर्क सड़क पर दो पाठशालाएं हैं। वहीं एक प्राचीन मंदिर भी है। सैकड़ों श्रद्धालु रोज दर्शन करने के लिए आते हैं। संपर्क सड़क की खस्ताहाल के कारण 26 जुलाई से पाठशाला आ रहे अध्यापकों, मंदिर में जा रहे श्रद्धालुओं समेत स्थानीय जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय पंचायत को संपर्क सड़क पर ब्लॉक लगाने के लिए डेढ़ लाख रुपये की राशि करीब एक साल पहले मंजूर हुई है। लेकिन पंचायत के सुस्त रवैये के कारण यह पैसा अभी तक खर्च नहीं किया गया है।
विज्ञापन

स्थानीय पाठशाला के मुखिया समेत लोगों डीडी शर्मा, अशोक कुमार, नवीन गौतम, मनीष खजुरिया, विवेक कुमार, चुन्नी लाल, रोशन लाल, विपन कुमार, चंद्रलेखा, लता कुमार, रचना कुमार, उषा, सुमन, कल्पना, सुरजीत सिंह, अमरनाथ, सुखराम, राजन, सोनिका, तमन्ना, राकेश कुमार, विष्ण दास ने इस संपर्क सड़क को शीघ्र ठीक करने और ब्लॉक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अभियंता सुरजीत सिंह बैंस ने बताया कि मामला ध्यान में है। शीघ्र ही संपर्क सड़क को ठीक किया जाएगा। कुछ ग्रामीणों द्वारा सड़क में मिट्टी डालने से पक्की सड़क को कच्चा कर दिया गया है। विभाग ने इस मिट्टी को उठाया भी है। उधर ग्राम पंचायत बलोह की प्रधान संगीता देवी ने कहा कि ब्लॉक लगाने के लिए पैसा पंचायत में आया है। लेकिन सामग्री न मिलने के कारण काम अभी नहीं हो पाया है। इसको प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed