फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Mridul secured first position in speech competition

Bilaspur News: भाषण प्रतियोगिता में मृदुल ने हासिल किया पहला स्थान

Tue, 09 May 2023 04:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 04:33 PM IST
विज्ञापन
Mridul secured first position in speech competition
-डीएवी स्कूल घुमारवीं में मनाया विश्व थैलेसीमिया दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। डीएवी पब्लिक स्कूल घुमारवीं में विश्व थैलेसीमिया दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र सिंह राणा के निर्देशानुसार किया गया।

इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में मृदुल ने पहला, अदिति ने दूसरा और कृतिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्वास्थ्य शिक्षक लीला शर्मा ने विद्यार्थियों को थैलेसीमिया के इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थैलेसीमिया का पहला मामला 1938 में सामने आया था। 1994 में पहली बार थैलेसीमिया इंटरनेशनल फेडरेशन ने 8 मई को विश्व थैलेसीमिया दिवस मनाया था। तभी से हर साल लोगों को जागरूक करने लिए यह दिवस मनाया जाता है। यह एक आनुवांशिक विकार है, जिसके कारण रोगी के लाल रक्त कण में पर्याप्त हीमोग्लोबिन नहीं बन पाता है। रोगियों को जीवित रहने के लिए हर दो से तीन सप्ताह बाद रक्त चढ़ाने की आवश्यकता होती है। अब हर साल भारत में 10,000 से 15,000 बच्चे थैलेसीमिया के साथ जन्म ले रहे हैं। इससे बचने के लिए गर्भावस्था की पहली तिमाही में थैलेसीमिया की जांच करवानी चाहिए, ताकि बीमारी को बढ़ने से रोका जा सके। थैलेसीमिया के लक्षण एनीमिया, कमजोर हड्डियां, देर से शारीरिक विकास, भूख कम लगना, पीली त्वचा पड़ना, बढ़ा हुआ लीवर है। अगर किसी व्यक्ति को यह लक्षण दिखाई देते हैं तो तुरंत इसकी जांच करवाएं। इस अवसर पर सुभाष चंद, अध्यापक, स्वास्थ्य कार्यकर्ता चंद्रलेखा और 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed