फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Motivation seems lacking for booster vaccination in Bilaspur

जिले में पहले दिन नहीं दिखा एहतियात डोज लगाने का उत्साह

Mon, 10 Jan 2022 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Motivation seems lacking for booster vaccination in Bilaspur
घुमारवीं अस्पताल में कोरोना से बचाव के लिए बूस्टर डोज लगवाने के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने के लिए बुजुर्गों के लिए कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने का अभियान शुरू किया है। पहले दिन सोमवार को जिला के गिने चुने बुजुर्ग ही सेंटर पर डोज लगवाने पहुंचे।
विज्ञापन

पेश है लाइव रिपोर्ट :
समय सुबह 10:30 बजे, स्थान जिला अस्पताल बिलासपुर। शहर के एकमात्र वैक्सीनेशन सेंटर में कोई भी बुजुर्ग कोविड की एहतियात डोज लेने के लिए नहीं पहुंचा था। समय दोपहर 11:15 पर गिने चुने बुजुर्ग वैक्सीन के लिए अस्पताल पहुंचने लगे। इसके बाद हर 15 से 20 मिनट में इक्का दुक्का बुजुर्ग पहुंचे और डोज लगवाई।
विज्ञापन

वहीं घुमारवीं सिविल अस्पताल में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बूस्टर डोज लगाने के लिए बुजुर्गों की भीड़ लगी रही। दोपहर 2 बजे के बाद दोनों अस्पतालों में बूस्टर डोज लगवाने के लिए कोई भी बुजुर्ग नहीं पहुंचा। लेकिन शाम चार बजे तक दोनों अस्पतालों में हेल्थ केयर और फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन की बूस्टर डोज लगती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ बिलासपुर डॉक्टर प्रवीण चौधरी ने बताया कि पहले दिन जिला में कुल 134 वरिष्ठ नागरिकों ने एहतियातन डोज लगाई। वहीं हेल्थ केयर और फ्रंट लाइन वर्करों समेत 413 लोगों ने कोविड वैक्सीन लगाई। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के लिए यह बूस्टर डोज आवश्यक है। कहा कि लाभार्थियों को इसका लाभ उठाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिला में 15 से 18 साल तक के 1815 बच्चों को कोविड वैक्सीन लगाई गई। बताया कि सदर में 240, घुमारवीं में 360, झंडूता में 1170, श्री नयना देवी जी में 45 बच्चों को वैक्सीन लगी। कहा कि जिला में अभी तक 20279 बच्चों का टीकाकरण हो चुका है। कहा कि जिला में 22 हजार बच्चों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed