फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Motivated girl students to make career in science

Bilaspur News: छात्राओं को विज्ञान में कॅरिअर बनाने के लिए किया प्रेरित

Sat, 27 Apr 2024 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Motivated girl students to make career in science
- जेएनवी कोठीपुरा में विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के तहत व्याख्यान आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के तहत एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान में राजकीय महाविद्यालय जुखाला के प्राध्यापक डॉ. देवेंद्र सिंह मुख्य वक्ता रहे।

उन्होंने विज्ञान ज्योति कार्यक्रम में पंजीकृत हुई छात्राओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक शोध कार्यों में महिलाओं की भूमिका बहुत ही कम है, इसलिए विज्ञान ज्योति कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को प्रेरित करना है। ताकि वह भी वैज्ञानिक शोध क्षेत्र में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने मेडिकल और नॉन मेडिकल की छात्राओं को 12वीं के बाद विभिन्न कॅरिअर विकल्प के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग और डाटा विश्लेषण के बारे में समझाया। साथ ही इस बात पर भी जोर दिया कि आने वाले समय में इन्हीं क्षेत्रों में नौकरी की बहुत अधिक संभावनाएं हैं। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय की छात्राओं के साथ-साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा, नम्होल की छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। जेएनवी कोठीपुरा के प्राचार्य सतीश चंद्र जोशी ने छात्राओं को विश्वास दिलाया कि वह उन्हें विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के तहत अच्छी शिक्षण सामग्री उपलब्ध करवाएंगे। उन्होंने बताया कि विज्ञान अपने आप में ही विभिन्न संभावनाओं से भरा हुआ क्षेत्र है, लेकिन यह कठिन परिश्रम द्वारा ही संभव है। इस अवसर पर नोडल अध्यापिका और विज्ञान संकाय के अध्यापक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed