फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Mother Yashoda Yeh Tera Kanhaiya... Little mouths danced to the song.

Bilaspur News: मईया यशोदा ये तेरा कन्हैया... गाने पर झूमे नन्हे मुन्हे

Sat, 02 Dec 2023 07:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 07:14 PM IST
विज्ञापन
Mother Yashoda Yeh Tera Kanhaiya... Little mouths danced to the song.
- नयना पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया वार्षिक समारोह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नयना पब्लिक स्कूल रौड़ा सेक्टर-3 में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्याध्यापिका उर्मिला शर्मा ने की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने जय गणेशा, मईया यशोदा ये तेरा कन्हैया, देश रंगीला, पहाड़ी नाटी और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।


इस अवसर पर डॉ. श्वेता पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके सरस्वती वंदना के साथ की गई। मुख्याध्यापिका उर्मिला शर्मा ने सभी के समक्ष स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में मुख्य अतिथि ने विनायक सोनी, सान्वी, विनायक रॉ, रुद्रांसी, ध्रुव ठाकुर, मानसी, शिवांश, अहाना, दीक्षित, आलिया, आदित्य, जागृति, ओमेश्वर, चाहत राणा, अमन, पल्लवी, कार्तिक, सोनाक्षी, नक्षत्रा, शगुन, निखिल, अंकित, उमंग और अन्य को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर नयना एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष सूर्या प्रकाश, सभी अध्यापक, अभिभावक और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed