फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Mother sent a letter to someone, sent one to me. The audience danced on the wire.

Bilaspur News: मां किसी को भेजे चिट्ठी पत्री, मुझको भेजा तार पर झूमे दर्शक

Mon, 06 Nov 2023 07:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 07:08 PM IST
विज्ञापन
Mother sent a letter to someone, sent one to me. The audience danced on the wire.
-बरठीं में कलाकारों ने भजनों से भक्तिमय किया माहौल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। झंडूता की ग्राम पंचायत बरठीं के सरगल गांव में भगवती जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस अवसर पर कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। जागरण के आयोजक महेंद्र ने बताया कि कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भेंट गाकर सुबह तक भक्तों को नचाया।

पार्टी के मुख्य कलाकार एमएस ठाकुर सहित बनिता और तिलक ने कोई जाने न जाने महामाया की माया, माता राणी बल देगी, आज नहीं तो कल देगी, चल मईया के द्वार बुलावा आया है, किसी को भेजे मां चिट्ठी पत्री, मुझको भेजा तार, मैं आवां दर तेरे आवां, मइया जी मेरी बेटी को रखना सदा खुशहाल, अंगना में आई है बहार बधाई होवे लल्ला जी, शाहतलाइयां वालेया मां करने दर्शन तेरे, वे मनमोहणेया बालकनाथा कदों बुलावेगा, मेला मईया दा, द्वार खडी संगतां माइए संगता बोलदी जयकारा भजनों की प्रस्तुति दी। इसके अलावा कलाकारों ने तू भीख न देगी तो मैं शोर मचा दूंगी, गुरू जी कलम दवात हथ तेरे कि चंगे साडे लेख लिखयो, भोले दी बरात चली गज वज के पर भी खूब धमाल मचा। इस मौके पर हनुमान, राधा कृष्ण, सुदामा बाबा बालक नाथ, रतनो माई और शेरां वाली की भव्य झांकियां भी निकाली गईं। जागरण से पूर्व भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed