{"_id":"6116aefa8ebc3ee0894138e6","slug":"mother-s-doli-lifted-in-luxury-car-bilaspur-news-sml3803654197","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगजरी गाड़ी में माता की डोली उठाए जबरन पैसे ऐंठ रहे थे ऊना के आठ युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगजरी गाड़ी में माता की डोली उठाए जबरन पैसे ऐंठ रहे थे ऊना के आठ युवक
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल में पन्याला के पास आस्था के नाम ठगी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार उना के आठ युवक अपनी लग्जरी गाड़ी में लोगों से माता की डोली उठाए लोगों से जबरन पैसे ऐंठ रहे थे। एक युवक ने इस बारे में स्थानीय लोगों को बताया। वहीं, लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उन युवकों का एक हजार रुपये जुर्माना लगाकर चेतावनी देकर छोड़ दिया है।
जानकारी के अनुसार ऊना के युवक अपनी लग्जरी गाड़ी में पन्याला के पास माता की डोली उठाए रास्ते से जा रही गाड़ियों को रोककर आस्था के नाम पर पैसे ऐंठ रहे थे। उसी दौरान एक युवक गाड़ी में आया। इन युवकों ने उसे रोका तो युवक ने माता की डोली देखकर उस पर श्रद्धानुसार चढ़ावा चढ़ा दिया, लेकिन बाद में ये युवक जबरन आधा किलो घी चढ़ाने की मांग करने लगे। इसके बाद युवक को उन पर शक हुआ और युवक ने इसके बारे में स्थानीय लोगों को बताया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर उनसे पूछताछ करना शुरू की। इस पर ये युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए और लोगों से ही बहसबाजी करने लगे। स्थानीय लोगों ने उसी समय पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन युवकों से एक हजार जुर्माना वसूला है। वहीं उसी दौरान युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया है।
डीएसपी अनिल ठाकुर ने कहा कि रवि कुमार (26) पुत्र किशोरीलाल गांव करलूई डाकघर अंब तहसील गगरेट जिला ऊना और उसके सात साथियों को एक हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। वहीं चेतावनी देकर छोड़ दिया है।