फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   mother child health wing in bilaspur hospital

जिला अस्पताल में मातृ-शिशु हेल्थ विंग का निर्माण कार्य शुरू

Sat, 10 Apr 2021 11:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
mother child health wing in bilaspur hospital
बिलासपुर। लंबे से लटके क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर के मदर हेल्थ चाइल्ड विंग (एमसीएच) का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसे अस्पताल के पीछे शवगृह के पास निर्मित किया जा रहा है। इसके भूतल पर अस्पताल की पाृकग बनेगी और ऊपर की दोनों मंजिलों में इस विंग की स्थापना की जाएगी। इसके बनने से गर्भवती महिलाओं को प्रसव करवाने की सारी सुविधाएं एक छत के नीचे मिलेंगी।
विज्ञापन

गायनी ओपीडी, अल्ट्रासाउंड, डिलीवरी व अन्य महिलाओं के रोगों का उपचार भी एक ही छत के नीचे होगा तथा नवजात बच्चों को भी स्वास्थ्य सुविधाएं एक साथ मिलेंगी। करीब सात साल का लंबा समय बीतने के बाद इस विंग के निर्माण का रास्ता साफ हुआ है। बताते चलें कि अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल परिसर में बनी पाृकग के पास अस्थायी तौर पर शव गृह बना दिया है। वहीं जगह खाली होने से एमसीएच निर्माण की राह आसान हुई है। वहीं लंबे अरसे बाद लोगों का इंतजार खत्म हुआ है। यह एमसीएच विंग वर्ष 2014 में मंजूर हुआ था। वहीं इस विंग का ऑनलाइन शिलान्यास करीब चार वर्ष पूर्व शिमला से तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व वर्तमान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने उस समय के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की मौजूदगी में किया था।
विज्ञापन

दो साल तक इसका नक्शा ही नहीं बन पाया। जिस कारण इसका काम समय रहते शुरू नहीं हो पाया। नेशनल रूरल हैल्थ मिशन के तहत बनने वाले इस ङ्क्षवग के लिए स्वास्थ्य विभाग को छह करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है। इस प्रोजेक्ट पर 10 करोड़ रुपये खर्च आएगा। वहीं, सीएमओ बिलासपुर डॉ प्रकाश दड़ोच ने कहा कि जल्द ही मातृ शिशु हैल्थ विंग का काम निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके तैयार होने के बाद जिला में गर्भवती महिलाओं को सुविधाओं के लिए इधर उधर नहीं दौडना पड़ेगा। उन्हें एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed