{"_id":"6297bd881f57d87c11257e8b","slug":"molesting-nurse-doing-night-duty-in-hospital-bilaspur-news-sml4107010163","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में रात की ड्यूटी कर रही नर्स के साथ छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में रात की ड्यूटी कर रही नर्स के साथ छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में रात की ड्यूटी कर रही एक नर्स के साथ फार्मासिस्ट द्वारा छेड़छाड़ का आरोप है। बताया जा रहा है कि नर्स ने किसी तरह खुद को दो अन्य प्रशिक्षु नर्सों के साथ कमरे में बंद कर लिया तब वह आरोपी के चंगुल से बच सकी।
नर्स ने पहले इसकी शिकायत चिकित्सा अधीक्षक से की, जिस पर यौन उत्पीड़न समिति की बैठक बुलाई गई। समिति की रिपोर्ट को निदेशालय भेजा गया है। वहीं, नर्स ने महिला थाना बिलासपुर में भी मामला दर्ज करवाया है।
नर्स ने शिकायत में बताया है कि सोमवार की रात वह ड्यूटी कर रही थी। ड्यूटी कक्ष में फार्मासिस्ट नशे में धुत होकर वहां पहुंचा। उसने हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। किसी तरह वह कमरे से निकली और दो अन्य प्रशिक्षु नर्सों के साथ खुद को सुबह होने तक अन्य कमरे में बंद कर लिया।
विज्ञापन
डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उधर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि यौन उत्पीड़न समिति की रिपोर्ट को निदेशालय भेज दिया गया है। आगामी कार्रवाई उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अमल में लाई जा रही है। मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी।