{"_id":"670284ae8bb0e14f6e0a397f","slug":"model-of-karan-chandel-of-jyora-school-stood-first-at-the-district-level-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-124511-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: ज्योरा स्कूल के कर्ण चंदेल का मॉडल जिला स्तर पर रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: ज्योरा स्कूल के कर्ण चंदेल का मॉडल जिला स्तर पर रहा प्रथम
विज्ञापन
-शिमला में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का करेगा प्रतिनिधित्व
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। राजकीय उच्च पाठशाला ज्योरा के कर्ण चंदेल ने आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय सुरक्षित निर्माण मॉडल प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। अब यह छात्र 7 अक्तूबर को शिमला के शोघी विज्ञान संग्रहालय में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगा।
मुख्याध्यापक मदन लाल शर्मा ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन चयन समिति ने हाई जोन में कर्ण चंदेल के सुरक्षित निर्माण और आपदा से सुरक्षित भवन निर्माण मॉडल को सर्वश्रेष्ठ आंका गया। जिला स्तरीय चयन समिति ने भविष्य में हिमाचल की भौगोलिक स्थितियों के अनुकूल और ईको फ्रेंडली बताया। इस भवन की खास बात यह है कि घर प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से पूरी तरह सुरक्षित है। यह भवन आग, गर्मी, सर्दी, भूकंप और सांप आदि जंतुओं से भी सुरक्षित रखता है। इस भवन के निर्माण में मिट्टी, गारे, बांस, थर्माकोल और दीमक रोधी रसायन का प्रयोग किया गया था। स्कूल पहुंचने पर विद्यालय प्रबंधन समिति, स्टाफ, अभिभावकों ने कर्ण चंदेल का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर स्कूल आपदा प्रबंधन इंचार्ज मनीष कुमार, परियोजना कार्य इंचार्ज ममता चंदेल सहित अन्य उपस्थित रहे।