{"_id":"6643542281b1e9c1c4063903","slug":"mla-katwal-reached-among-the-people-with-the-appeal-of-vote-for-developed-india-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-117304-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: वोट फॉर विकसित भारत की अपील लेकर लोगों के बीच पहुंचे विधायक कटवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: वोट फॉर विकसित भारत की अपील लेकर लोगों के बीच पहुंचे विधायक कटवाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। वोट फॉर विकसित भारत’ की अपील के साथ हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने मंगलवार को जनसंपर्क अभियान के तहत बैरीमियां, गेहड़वीं और हीरापुर पंचायतों का दौरा किया।
इस दौरान मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियां और जन हितैषी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देने के साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर कड़े प्रहार भी किए। उन्होंने कहा कि एक ओर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ काम करने वाली भाजपा है, जबकि दूसरी ओर देश को विभाजित करने का खतरनाक एजेंडा लेकर चलने वाले कांग्रेस और उसके सहयोगी दल। ऐसी देश विरोधी ताकतों को जनता चुनाव में करारा सबक सिखाएगी। कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूल मंत्र के साथ काम करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि महिलाओं, किसानों, मजदूरों और युवाओं की कोई जाति नहीं होती। इसी वजह से उन्होंने सभी योजनाएं इन्हीं वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर बनाई हैं। भाजपा के संकल्प पत्र में भी इन वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है। इसके विपरीत कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा दिया है।