फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   MLA Katwal interacted with the public in Balghad, Rohal, and Galiyan panchayats.

Bilaspur News: विधायक कटवाल ने बलघाड़, रोहल और गालियां पंचायतों में किया जनता से संवाद

Fri, 31 Jul 2026 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
MLA Katwal interacted with the public in Balghad, Rohal, and Galiyan panchayats.
झंडूता के बलघाड़ में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में विधायक का स्वागत करते लोग। स्र
कांग्रेस पर गारंटियों से मुकरने और वोट की राजनीति करने का लगाया आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की कार्यशैली में दिन-रात का अंतर है। भाजपा केवल वादे नहीं करती, बल्कि विकास कार्यों को धरातल पर उतारती है, जबकि कांग्रेस गारंटियां देकर भी उनसे पल्ला झाड़ लेती है। भाजपा ने अपनी कार्यशैली और जनसेवा के बल पर लोगों के दिलों में जगह बनाई है, इसलिए वह विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।

कार्यकर्ता संवाद एवं समन्वय अभियान के तहत वीरवार को बलघाड़, रोहल और गालियां पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए कटवाल ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरित राष्ट्रवादी विचारधारा है। इस अभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद स्थापित कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाना और विकसित भारत के संकल्प को गांव-गांव तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सत्ता भाजपा का लक्ष्य नहीं, बल्कि राष्ट्र और जनसेवा उसका सर्वोच्च धर्म है। केंद्र सरकार गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं सहित हर वर्ग के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। अंत में विधायक ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ और परिवार तक पहुंचकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed