{"_id":"686a6084092d50d0c9038de0","slug":"mistaking-the-mason-for-a-thief-he-was-beaten-with-a-stick-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-140095-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: राजमिस्त्री की चोर समझ कर डंडे से कर दी पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: राजमिस्त्री की चोर समझ कर डंडे से कर दी पिटाई
Sun, 06 Jul 2025 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 06 Jul 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
दूसरे पक्ष ने घर में घुसने का लगाया आरोप
सदर थाना में दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर थाना के तहत न्याई सारली में दो व्यक्तियों ने एक राजमिस्त्री की चोर समझ कर पिटाई कर दी। हालांकि दूसरे पक्ष ने भी राजमिस्त्री पर अपराध करने के इरादे से घर में घुसने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने क्रॉस मामला दर्ज किया है।
शिकायत में सोलन के रामशहर निवासी सिकंदर ने बताया है कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। बिलासपुर के कोठीपुरा में अपने दोस्त से मिलने आया था। शुक्रवार रात को दोस्त के साथ उसके ट्रक में बैठकर खाना खाया था और ट्रक में ही सो गए। ट्रक में नींद नहीं आ रही थी तो शनिवार तड़के उठकर अपनी बाइक पर घर के लिए चल पड़ा। न्याई सारली के पास लघुशंका के लिए रुका। वहां पर सड़क किनारे एक घर भी था। उस घर से दो व्यक्ति आए। उन्होंने उसे पकड़ लिया और कहने लगे कि तू चोरी करने के इरादे से आया है। वह डर के मारे भागने लगा। उन दोनों ने पीछा किया और पकड़ कर हाथ-मुक्कों और डंडे से मारपीट की, जिससे चोटें आई हैं। दूसरे पक्ष की ओर से एक महिला ने बताया है कि शनिवार तड़के करीब 4 बजे एक अंजान व्यक्ति घर का गेट खोल कर अंदर आ गया। गेट की आवाज सुनाई दी तो वह उठ गई। जब व्यक्ति को देख चिल्लाई तो वह भाग गया। कुछ ही दूरी पर वह बाइक से गिर गया। उसे उसके पति और अन्य परिजनों ने पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी, लेकिन वह व्यक्ति बाइक के साथ मौके से फिर से भाग गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रास केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।