{"_id":"614b81348ebc3e04557033a3","slug":"misbehave-with-vdo-bilaspur-news-mbd403613023","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम विकास अधिकारी से मारपीट करने में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम विकास अधिकारी से मारपीट करने में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर (रामपुर)। ब्लॉक परिसर में एक ग्राम विकास अधिकारी ने चार लोगों पर फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र न बनाने पर मारपीट करने, अभिलेख फाड़कर सरकारी कार्य में बाधा डालने व मुंह पर थूकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश भी दी, मगर कोई भी नामजद आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।
टांडा थाना क्षेत्र के ग्राम पीपली नायक निवासी राजीव कुमार की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि वह ग्राम महूनागर में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार की दोपहर करीब दो बजे वह ब्लाक परिसर स्थित एडीओ पंचायत कार्यालय में अपना कार्य निपटा रहे थे। इस दौरान ग्राम महूनागर निवासी अफसान, उस्मान खां, आलमगीर, सब्बू आ गए। आरोप है कि इन लोगों ने उनसे एक फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने के लिए कहा। उन्होंने फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने से मना किया तो उनके साथ मारपीट की और उनके मुंह पर थूकते हुए सरकारी अभिलेखों को फाड़ दिया। विरोध करने पर एक आरोपी ने तमंचा निकालकर उसकी कनपटी पर रख दिया और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
हमलावारों के जाने के बाद मौके पर तमाम लोग एकत्र हो गए। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ व ग्राम विकास अधिकारी संघ के पदाधिकारी मौके पर एकत्र हो गए।
इस सूचना पर कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी लखपत सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने राजीव कुमार व अन्य लोगों से बातचीत की। इसके बाद राजीव कुमार अपने साथियों के साथ कोतवाली पहुंचे और चारों के खिलाफ मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज करने, धमकाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करा दी?
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में ग्राम महूनागर में दबिश दी गई लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। शीघ्र ही नामजद लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी संघ ने चेतावनी दी है कि अगर दोषियों को शीघ्र ही गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे लोग आंदोलन करेंगे।