{"_id":"620e8a1a99cc8927c04657b8","slug":"minister-garg-inaugurated-the-seri-culture-community-hall-bilaspur-news-sml3999304144","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेरी कल्चर सामुदायिक भवन का मंत्री गर्ग ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेरी कल्चर सामुदायिक भवन का मंत्री गर्ग ने किया शुभारंभ
विज्ञापन
देहरा हटवाड में जनसभा को सम्बोधित करते मंत्री राजेंद्र गर्ग।
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। घुमारवीं उपमंडल के देहरा हटवाड़ में वीरवार को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने 5 लाख की लागत से बने सेरी कल्चर सामुदायिक भवन का शुभारंभ किया। उसके बाद जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस भवन से सभी नागरिकों को खासकर महिलाओं को सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन में सुविधा प्राप्त होगी।
हटवाड़ पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने घंडालवीं कॉलेज स्वीकृत करवाने के लिए मंत्री का जोरदार स्वागत किया। गर्ग ने कहा कि घंडालवीं में डिग्री कॉलेज की स्वीकृति मिलने से छात्रों को स्नातक की शिक्षा घर-द्वार पर ही उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि इसी शैक्षणिक सत्र से आर्ट्स और कॉमर्स की कक्षाएं शुरू की जा रही हैं।
सभी शैक्षणिक और अन्य स्टाफ की नियुक्ति तथा भवन निर्माण के लिए भी 5 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने बताया कि कॉलेज बनने से शिक्षा का स्तर बढ़ेगा, वहीं शिक्षित युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने शिव शक्ति महिला मंडल के लिए सामान खरीदने के लिए 25 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर राजेश ठाकुर, हेमराज, रमेश ठाकुर, कमलेश कुमारी अन्य लोग उपस्थित रहे।