{"_id":"5f3f974a8ebc3e4adc0e519f","slug":"minerva-students-put-flags-of-success-in-revaluation-bilaspur-news-sml3423373141","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुर्नमूल्यांकन परीक्षा में मिनर्वा के दिग्विजय सिंह ने प्रदेश भर में हासिल किया पांचवा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुर्नमूल्यांकन परीक्षा में मिनर्वा के दिग्विजय सिंह ने प्रदेश भर में हासिल किया पांचवा स्थान
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी पुर्नमूल्यांकन के मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं के बच्चों ने परचम लहराया है। स्कूल के जमा दो के एक छात्रा ने टॉप टेन में स्थान पाया है जबकि एक छात्र का रैंक बढ़ा है। वहीं दसवीं कक्षा के दो बच्चों ने भी पुर्नमूल्यांकन के बाद मेरिट में स्थान हासिल कर नाम रोशन किया है।
जानकारी देते हुए स्कूल के प्रिंसीपल प्रवेश चंदेल ने बताया कि बच्चों ने मार्च माह के परीक्षा परिणाम के बाद छात्रों ने स्कूल शिक्षा बोर्ड में पुर्नमूल्यांकन के लिए आवेदन किया था। पुर्नमूल्यांकन का परिणाम आने पर जमा दो कक्षा से दिग्विजय सिंह ने 493 अंक प्राप्त कर प्रदेश भर में पांचवां स्थान हासिल किया हैं। मार्च माह के परीक्षा परिणाम के अनुसार दिग्विजय पूरे प्रदेश भर में आठवें स्थान पर रहे थे। ईवानी गुलेरिया ने 492 अंक प्राप्त किए है। अब ईवानी गुलेरिया ने बोर्ड की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करते हुए छठा स्थान पाया है। पहले ईवानी 11वें स्थान पर थीं। पुर्नमूल्यांकन के बाद मिनर्वा स्कूल के जाम दो कक्षा के तीन मेधावी बच्चों ने बोर्ड की टॉप टेन मेरिट सूची में स्थान पाया है।
इसी के साथ दसवीं कक्षा के पुर्नमूल्यांकन में स्कूल के दो और छात्र प्रदेश की टॉप टेन मेरिट सूची में शामिल हुए हैं। जिनमें जागृति ठाकुर व महक शर्मा ने 682 अंक प्राप्त किए हैं। दोनों ही छात्राएं पहले मेरिट सूची में नहीं थी। लेकिन पुर्नमूल्यांकन के बाद दो छात्राओं ने स्कूल शिक्षा बोर्ड की मेरिट लिस्ट में पूरे प्रदेश में भर में दसवां स्थान झटका है। जबकि इससे पहले स्कूल के श्रेया शर्मा पांचवें, शगुन शर्मा छठे व आरशी ने नौवां स्थान हासिल किया था। पुर्नमूल्यांकन के बाद मिनर्वा स्कूल के दसवीं कक्षा के पांच बच्चे टॉप टेन मेरिट सूची में शामिल हुए हैं।