{"_id":"652a741634b257bf7204444b","slug":"message-of-environmental-protection-given-to-students-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-7124-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: विद्यार्थियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: विद्यार्थियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विज्ञापन
-घुमारवीं कॉलेज में कराईं विभिन्न गतिविधियां
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा अभियान के तहत विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. राम कृष्ण ने की।
छात्रों ने महाविद्यालय प्रांगण से नसवाल तक रैली निकाली। उन्होंने लोगों को पोस्टर, नारों के माध्यम से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के तहत एनसीसी के विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रांगण से प्लास्टिक के कचरे को इकट्ठा किया और इस कचरे को पुनः उपयोग करने के लिए नगरपालिका समिति को सौंपा। इसके अतिरिक्त एनसीसी के विद्यार्थियों ने स्मार्ट क्लास रूम, बोटैनिकल, गार्डन, एनसीसी कमरे और महाविद्यालय के विभिन्न हिस्सों की सफाई की। प्राचार्य प्रो. राम कृष्ण ने इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेते रहने की बात कही। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के नवनिर्वाचित पीटीए अध्यक्ष शशि भूषण ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर एनसीसी कार्यवाहक अधिकारी प्रो. राजीव शर्मा, डॉ. सुरेश शर्मा, प्रो. प्रकाश चंद गौतम, प्रो.राकेश शर्मा, प्रो.ललित शर्मा, डॉ. प्रवीण कुमार, प्रो.पूजा देवी और अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।