{"_id":"6b033d927db33197b40a62e8","slug":"meritorious-students-honored-at-chhamb-bhujan-school-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-172332-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: छम्ब भुजाण स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: छम्ब भुजाण स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
उच्च विद्यालय छम्ब भुजाण में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विद्यार्थियों को सम्मानि
वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विद्यार्थियों ने पेश किए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट राजेश ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत,स्कूल को दिए 51 हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय उच्च विद्यालय छम्ब भुजाण में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार चंदेल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि उनकी पत्नी असिस्टेंट कमांडेंट कृष्णा देवी चंदेल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विद्यालय पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन, एसएमसी और विद्यार्थियों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह में चार चांद लगाए। मुख्यातिथि ने शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। राजेश कुमार चंदेल और कृष्णा देवी चंदेल ने विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों के लिए पारंपरिक पहाड़ी धाम का आयोजन भी करवाया। उन्होंने कार्यक्रम और धाम के लिए 51 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलकूद और शारीरिक फिटनेस पर भी ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए मेहनत, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति जरूरी है। विद्यार्थियों को बुजुर्गों का सम्मान करने, स्वच्छता बनाए रखने और अच्छे संस्कार अपनाने का संदेश भी दिया। समारोह में सिमरन ठाकुर, कंचन, भावना, महिमा ठाकुर, नेहा, प्रतिभा, आस्था, पिहू, अर्चना, अंशुल, अंशिका, हर्षिका, आरव, सुनीता, शगुन गौतम, स्नेहा, दिव्या भारती, दिव्यांशु बंसल, ऋतिका, प्रिया, विराट, मनीष, कार्तिक और तरुण सहित अन्य विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल मुख्याध्यापक पोहू लाल, शमीम मोहम्मद खिलजी, सुरेश कुमार, संजीव कुमार, देशराज, राम प्रकाश, कुलदीप सिंह, संध्या लाल, रितु डोगरा और एसएमसी सदस्य सहित अन्य उपस्थित रहे।