फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Meritorious honored in Chandpur school

Bilaspur News: चांदपुर स्कूल में सम्मानित किए मेधावी

Wed, 20 Nov 2024 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 20 Nov 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Meritorious honored in Chandpur school
बिलासपुर के चांदपुर स्कूल में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विद्यार्थियों को सम्मान
वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किए प्रस्तुत
विज्ञापन


बच्चों के लिए सहज और स्वाभाविक शिक्षा सुनिश्चित करें अभिभावक : बंबर



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चांदपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रधानाचार्य शशि पाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन से की गई। प्रधानाचार्या ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और स्कूल में चल रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि ने शैक्षिक, सांस्कृतिक, खेल, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड, एनसीसी और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को पुरस्कार से नवाजा। बच्चों से नशे से दूर रहने की अपील की और परिश्रम करने की सलाह दी। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों के लिए सहज और स्वाभाविक शिक्षा सुनिश्चित करें। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें पहाड़ी नाटी, पहाड़ी गीत, गिद्दा, समूह गान और एकल गान शामिल थे। छात्रों ने नशा न करना मान लो कहना नाटक के माध्यम से नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन


शैक्षणिक गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिनमें पलक ठाकुर, क्रिस्टीना, अंजली कुमारी, आरुषि ठाकुर, सुकन्या, उपासना, यशस्वी कुमारी, शगुन, रितिका, संतोष कुमारी, राधिका ठाकुर, रिदम, अक्षय कुमार, सौरभ बंसल, राहुल चंदेल, ज्योति, साक्षी शर्मा, दीक्षा कुमारी और निशांत चौहान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में कार्तिक, वीर सम्राट, आयुष, पीयूष, कैप्सू, मनीष, अक्षय, सतीश, प्रशांत, अभिषेक, शिवांश, सौरभ कुमार, खुशी, साक्षी, संजना, अविनाश, दिव्यांश, वारुणी, सुजल, मोहित, हर्ष, दिशांत, उपासना, गौरी, शिवांश और जीत सिंह को सम्मानित किया गया। इसके अलावा, राज्य स्तरीय साइंस फेयर में आरुषि और पलक ठाकुर को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed