फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Mercury rolled due to drizzling rain, damage to wheat crop

Bilaspur News: रिमझिम बारिश से लुढ़का पारा, गेहूं की फसल को नुकसान

Fri, 31 Mar 2023 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Mercury rolled due to drizzling rain, damage to wheat crop
बरठीं (बिलासपुर)। मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। गर्मी के मौसम में लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। जिले में वीरवार रात से लगी रिमझिम बारिश शुक्रवार देर रात तक जारी रही। बारिश के कारण लोग घरों में दुबके रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, लेकिन बारिश की वजह से कुछ बच्चे पाठशाला में नहीं पहुंच पाए। सुबह से बिना रुके बारिश होती रही। इसके कारण शुक्रवार को दिन भर सूरज के दर्शन नहीं हुए। बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 सेल्सियस दर्ज किया गया। एक और पांच अप्रैल तक भारी बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बेमौसमी बरसात के कारण गेहूं की फसल पर पानी फिरता नजर आ रहा है। किसानों महेंद्र ठाकुर, नरेंद्र, मस्तराम, चैन सिंह, रामलोक ठाकुर, विपिन कुमार आदि का कहना है यदि बारिश 20 दिन पहले होती तो गेहूं की बंपर पैदावार हो सकती थी। गेहूं पकने के कगार पर है। ऐसे में बारिश के कारण नुकसान उठाना पड़ेगा। बेमौसमी बारिश से मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed