फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Mental patients will soon get treatment in the regional hospital

Bilaspur News: क्षेत्रीय अस्पताल में जल्द मिलेगा मानसिक रोगियों को उपचार

Sun, 15 Dec 2024 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 15 Dec 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Mental patients will soon get treatment in the regional hospital
-स्वास्थ्य विभाग ने की मनोरोग विशेषज्ञ की नियुक्ति
विज्ञापन

- मनोरोग विशेषज्ञ की ओपीडी पर एक साल से लटका था ताला

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लंबे समय के बाद आखिरकार क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में मनोरोग विशेषज्ञ की नियुक्ति हो गई है। अभी तक मानसिक रोगियों के उपचार की जिले में एम्स को छोड़ कर कहीं कोई सुविधा नहीं है। लेकिन जल्द ही क्षेत्रीय अस्पताल में ही मानसिक रोगियों को उनके उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी।
अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार मानसिक रोग या अवसाद से ग्रसित कई लोग अस्पताल पहुंचे हैं। लेकिन मनोरोग विशेषज्ञ नहीं होने से उन्हें बिना काउंसलिंग के ही वापस जाना पड़ता रहा है। इसके अलावा चिट्टा जैसे नशे की लत में फंस चुके कई युवा भी इससे बाहर निकलने के लिए मनोरोग विशेषज्ञ की तलाश में क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचते हैं। लेकिन उन्हें भी निराशा ही मिलती है। अब जल्द ही मनोरोग विशेषज्ञ की सेवाएं क्षेत्रीय अस्पताल में ही मिलना शुरू हो जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग ने आईजीएमसी से एसआर शिप पूरी करने वाले मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. आयुष शर्मा की नियुक्त क्षेत्रीय अस्पताल में की है। बता दें कि क्षेत्रीय अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ का एक पद स्वीकृत है, जो करीब एक साल खाली चल रहा है। अस्पताल में ओपीडी भवन की तीसरी मंजिल में मनोरोग विशेषज्ञ का कमरा स्थापित तो किया गया है, लेकिन वहां ताला लगा रहता है। इससे लोगों को बिना उपचार ही वापस लौटना पड़ता है। जिले में चिट्टे जैसा नशा भी गांव-गांव तक फैल चुका है। कई अभिभावक अपने बच्चों को इस दलदल से निकालना चाहते हैं, जिसके लिए मनोरोग विशेषज्ञ जरूरी हैं। साथ ही कई युवा स्वयं भी नशा छोड़ना चाहते हैं। अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ की नियुक्ति से अभिभावकों और भटके हुए युवाओं को इसका लाभ मिलेगा। इसलिए मनोरोग विशेषज्ञ की नियुक्त की मांग भी लगातार सामाजिक संस्थाओं और लोगों की ओर से की जा रही थी।
विज्ञापन


इनसेट
चिकित्सकों के पांच पद अभी भी खाली
क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में चिकित्सकों के 29 पद स्वीकृत हैं। वर्तमान में पांच पद खाली चल रहे हैं। अस्पताल में एनेस्थीसिया, एमडी चिकित्सक के एक-एक पद खाली हैं। वर्तमान में एक ही एमडी और एक ही एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की सेवाएं मिल रही हैं। इनके छुट्टी जाने पर मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed