फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   men attacked with ax

निजी भूमि में बकरियों को चराने से रोका तो कुल्हाड़ी से कर दिया वार

Sun, 19 Sep 2021 11:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
men attacked with ax
बिलासपुर। स्वारघाट उपमंडल के अंतर्गत स्वारघाट के चंगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत लैहड़ी के गांव लैहड़ी में निजी भूमि में बकरियों को चराने से रोका तो कुल्हाड़ी से वार कर दिया। घायल के सिर पर 14 टांके लगे हैं। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार लैहड़ी गांव के दो लोग बकरियां चरा रहे थे। चिंतराम ने निजी भूमि में बकरियों को चराने से रोका तो आरोपियों ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। कुल्हाड़ी का वार चिंतराम के हाथ से आरपार होकर उसके सिर पर लगा। चिंतराम को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने चिंतराम के सिर में 14 टांके लगाए हैं। डीएसपी नयनादेवी पूर्ण चंद ने बताया कि पुलिस ने तेजधार हथियार को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed