फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   memorandum to increase admission date

यूजी कोर्स में प्रवेश तिथि बढ़ाएं एचपीयू : एनएसयूआई

Wed, 24 Jul 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
memorandum to increase admission date
प्राचार्य के माध्यम से एचपीयू के कुलपति को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय की एनएसयूआई इकाई ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला से यूजी कोर्स में दाखिले की तिथि बढ़ाने की मांग की है। बुधवार को एनएसयूआई ने प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल के माध्यम से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति को ज्ञापन भेजा।

ज्ञापन में एनएसयूआई ने विश्वविद्यालय प्रशासन से यूजी कोर्स में दाखिले की तिथि बढ़ाने की मांग की। कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कॉलेजों में दाखिले लेने की जो तिथि निर्धारित की गई थी, वह समाप्त हो चुकी है। इस कारण दाखिला प्रक्रिया रुक गई है। बहुत से विद्यार्थी बारिश और रोड ब्लॉक होने की वजह से दाखिला नहीं ले पाए हैं। उन्होंने एचपीयू प्रशासन से मांग की है कि जल्द अधिसूचना जारी कर प्रवेश की तिथि को बढ़ाया जाए ताकि कोई भी विद्यार्थी प्रवेश लेने से वंचित न रहे। इस अवसर पर अंशुल राणा, जुनैद शेख, मनजीत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed