फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   memorandum to governor

Bilaspur News: महिलाओं पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग

Wed, 31 Dec 2025 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
memorandum to governor
संजीवनी ए ग्रुप ऑफ एनजीओ ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। संजीवनी ए ग्रुप ऑफ एनजीओ ने अध्यक्ष महेंद्र धर्माणी के नेतृत्व में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। लघट गांव की महिला मंडल की सदस्यों पर दर्ज एफआईआर को तत्काल वापस लेने की मांग की। इसके साथ ही जिस अधिकारी की ओर से महिला मंडल की सदस्यों पर एफआईआर दर्ज की गई, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी उठाई। महेंद्र धर्माणी ने कहा कि लघट गांव की महिलाएं नशे जैसी गंभीर सामाजिक बुराई के खिलाफ संगठित होकर आवाज उठा रही थीं, लेकिन उनके इस साहसिक प्रयास को समर्थन देने के बजाय प्रशासन ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार नशे के खिलाफ अभियान चलाने की बात करती है, वहीं जमीनी स्तर पर संघर्ष कर रही महिलाओं को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जो प्रशासन के दोहरे चरित्र को दर्शाता है। राज्यपाल को संजीवनी संस्था की ओर से पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे चिट्टा के खिलाफ, चिट्टा पर चोट अभियान की जानकारी भी दी गई। उन्होंने हाल ही में आयोजित कार्यशाला की रिपोर्ट सौंपी और आने वाले समय में प्रस्तावित गतिविधियों से भी अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed