फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   memorandum for water crices

Bilaspur News: पानी की समस्या को लेकर अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन

Thu, 22 Jan 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
memorandum for water crices
बम्म गांव में पेयजल समस्या से लोग परेशान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़/भराड़ी (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत बम्म के तहत बम्म गांव में पेयजल समस्या बनी हुई है। पंचायत प्रधान मनीष शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग घुमारवीं को ज्ञापन सौंपा और शीघ्र समाधान करने की मांग की।

प्रधान मनीष शर्मा ने कहा कि बम्म गांव के विभिन्न घरों में कई-कई दिनों तक पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को दूरदराज के जलस्रोतों से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। जब भी पानी आता है तो रात के समय आता है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कर्मचारियों को कई बार अवगत करवाने के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हो पाया है। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने मांग की कि बम गांव की पेयजल आपूर्ति को नियमित किया जाए व पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। अधिशासी अभियंता यशपाल शर्मा ने आश्वासन दिया कि समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। इस मौके पर वार्ड सदस्य बम्म रजनी ठाकुर, बीना देवी, कला देवी, अश्वनी कुमार, कर्मी देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed