{"_id":"6a2ffff1ce1b040ec5057eb3","slug":"mega-mock-exercise-held-at-balh-churani-school-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-161848-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बल्ह चुरानी स्कूल में आयोजित हुई मेगा मॉक एक्सरसाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बल्ह चुरानी स्कूल में आयोजित हुई मेगा मॉक एक्सरसाइज
Mon, 15 Jun 2026 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
बच्चों को आपदा के समय जागरूक रहने का दिया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज़ एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को विकासखंड घुमारवीं के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बल्ह चुरानी में 10वीं राज्य स्तरीय मेगा मॉक एक्सरसाइज-2026 का सफल आयोजन किया गया।
उपमंडल अधिकारी घुमारवीं गौरव चौधरी ने बताया कि मेगा मॉक एक्सरसाइज का उद्देश्य विभिन्न विभागों एवं राहत-बचाव एजेंसियों की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता, उपलब्ध संसाधनों और आपसी तालमेल का परीक्षण करना था, ताकि प्राकृतिक अथवा मानव जनित आपदाओं के दौरान प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। अभ्यास के दौरान भूकंप और अग्निकांड से जुड़े विभिन्न परिदृश्यों का यथार्थपरक प्रदर्शन किया गया। इसके तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बल्ह चुरानी में भवन ध्वस्त होने का काल्पनिक दृश्य तैयार किया गया, जिसमें घटना के समय 120 विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्शाई गई। परिदृश्य के अनुसार भवन क्षतिग्रस्त होने के बाद राहत एवं बचाव दलों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया।
मॉक ड्रिल के दौरान सात विद्यार्थियों को मामूली रूप से घायल दर्शाया गया, जबकि 55 विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाकर सुरक्षित घर भेजा गया। 35 विद्यार्थियों को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। अभ्यास के तहत 10 विद्यार्थियों की मृत्यु तथा 20 विद्यार्थियों के मलबे में फंसे होने का परिदृश्य भी शामिल किया गया, जिन्हें बचाव दलों ने सफलतापूर्वक सुरक्षित बाहर निकालने का प्रदर्शन किया। इस दौरान राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, अग्निशमन, होमगार्ड, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों एवं एजेंसियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।