{"_id":"6ab1810f70db0d985c0a0b87","slug":"meeting-of-the-congress-scheduled-caste-department-held-in-barthin-discussion-held-on-strengthening-the-organization-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-168196-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बरठीं में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक, संगठन को मजबूत करने पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बरठीं में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक, संगठन को मजबूत करने पर चर्चा
विज्ञापन
ग्राम पंचायत बरठीं में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक में मौजूद सदस्य। स्रोत
जिला अध्यक्ष ने संविधान बचाओ पथ यात्रा की तैयारियों पर कार्यकर्ताओं से किया संवाद
बैठक में झंडूता विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से पहुंचे पदाधिकारी और कार्यकर्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत बरठीं के विश्राम गृह में सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष भाग सिंह ने की। इसमें जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष रमेश चंद कौंडल विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में झंडूता विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से विभाग के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक में संगठन को पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत करने सहित आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष रमेश चंद कौंडल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को संविधान में दिए गए अधिकारों और सामाजिक समानता के प्रति लोगों को जागरूक करने की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की ओर से जल्द ही संविधान बचाओ पथ यात्रा शुरू की जाएगी। यह यात्रा विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए बूथ स्तर तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि पथ यात्रा के दौरान विभाग के जोन अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य शामिल होंगे। इसके अलावा लंबे समय से संगठन से जुड़े वरिष्ठ लोगों को सम्मानित करने और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं से संपर्क करने का कार्यक्रम भी रखा जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष भाग सिंह ने कहा कि बैठक में झंडूता विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता मिलकर काम करेंगे। बैठक में राजेश कुमार, कैप्टन मनसा राम, बलि राम, सुनीता देवी, मदन लाल, सूबेदार ओम प्रकाश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।