फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Meeting of Minority Class United Sangharsh Morcha held, Bilaspur

Bilaspur News: संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने लोगों को संविधान की दे रहा जानकारी

Sat, 06 Jul 2024 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Meeting of Minority Class United Sangharsh Morcha held, Bilaspur
-अल्पसंख्यक वर्ग संयुक्त संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश अल्पसंख्यक वर्ग संयुक्त संघर्ष मोर्चा सदर खंड की बैठक शहर के वार्ड नंबर-11 लखनपुर में स्थित आंबेडकर भवन में शनिवार को हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान प्रभ दयाल जोशी ने की। बैठक में पूर्व कर्मचारी नेता कैश पठानिया को संयुक्त संघर्ष मोर्चा में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष और ओयल पंचायत के प्रधान दिनेश कुमार को जिला उपाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया। इस दौरान जिला प्रधान एवं सेवानिवृत्त डीएसपी सीता राम कौंडल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बैठक में मोर्चा की ओर से छेड़े गए संविधान बचाओ और जागरुकता अभियान पर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश के राज्यपाल की ओर से ओयल पंचायत के प्रधान और समाजसेवी दिनेश कुमार को हिमाचल प्रहरी सम्मान से नवाजे जाने पर दी। मुख्यातिथि ने कहा कि संयुक्त संघर्ष मोर्चा की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए पंचायत स्तर पर जागरुकता अभियान शुरू किया गया है। हर खंड में लोग गांव और घर-घर जाकर लोगों को संविधान के बारे में जागरूक कर रहे हैं। लोगों को उनके अधिकारों के बारे में बताया जा रहा है, ताकि वे अपने हक की लड़ाई लड़ सकें। नवनिर्वाचित वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैश पठानिया ने समाज में बढ़ रहे नशे पर चिंता व्यक्त करते हुए इस मसले पर गंभीरता से संज्ञान लेने की बात कही। बैठक में मंच संचालन जिला महामंत्री नंद लाल आचार्य ने किया और उन्होंने संगठन की गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी। इस बैठक में सूबेदार सरवण, विजय कुमार, श्याम लाल, नंद लाल, अनिल किशोर, मंजीत कौर, बाबू राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed