{"_id":"67d17fa0a1c3c0bd9003ea74","slug":"meeting-of-electricity-pensionors-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-133539-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बकाया राशि के लिए बजट में सरकार करे प्रावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बकाया राशि के लिए बजट में सरकार करे प्रावधान
विज्ञापन
विद्युत परिषद सेवानिवृत्त कर्मचारी बिलासपुर संघ ने बैठक में उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत्त कर्मचारी बिलासपुर संघ की मासिक बैठक मानव सेवा संस्थान कलोल में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान तिलक राज शर्मा ने की।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रकाश ठाकुर ने किया। प्रदेश संघ के वरिष्ठ उपप्रधान शालीग्राम, सुरेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री होशियार सिंह चंदेल ने सरकार से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बकाया राशि न देने पर रोष जताया। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि बजट में विशेष रूप से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों की रक्षा करते हुए प्रावधान किया जाए ताकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया राशि का भुगतान हो सके। जिला संघ की अगली बैठक विद्युत बोर्ड के विश्रामगृह बिलासपुर में होनी निश्चित हुई। बैठक में रमेश चंद, प्रेम लाल, रोशन लाल शर्मा, मस्त राम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।