फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Meeting made plan to celebrate Balram Jayanti

Bilaspur News: बैठक कर बनाई बलराम जयंती मनाने की रूपरेखा

Sat, 09 Sep 2023 06:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 06:04 PM IST
विज्ञापन
Meeting made plan to celebrate Balram Jayanti
- किसान संघ की समितियां अपने अधिकार क्षेत्र में संघ के ध्वज को हर घर में फहराएंगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता(बिलासपुर)। भारतीय किसान संघ झंडूता खंड इकाई की मासिक बैठक श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर आनंदघाट में आयोजित की गई। बैठक भारतीय किसान संघ खंड झंडूता के अध्यक्ष सत्यपाल वर्मा की अध्यक्षता संपन्न हुई।
बैठक में 21 सितंबर को मनाई जा रही भगवान बलराम जयंती की रूपरेखा तैयार की गई। वहीं निर्णय लिया गया कि सभी किसान संघ की समितियां अपने अधिकार क्षेत्र में किसान संघ के ध्वज को हर घर में फहराया जाए। वहीं किसान संघ ने रोष जताया कि क्षेत्र में पशुधन के लिए न ही प्रशासन और न ही सरकार आश्रय देने में कोई उचित कदम उठा रही है, जबकि प्रशासन और सरकार को चाहिए कि लावारिस पशुधन को आश्रय स्थलों में भेजने की शीघ्र व्यवस्था करे। रोजाना कहीं न कहीं सड़कों पर घूम रहा पशु वाहनों की टक्कर से घायल होकर तड़फ रहे हैं। किसान संघ ने चिंता जताई और कहा कि लावारिस पशुओं की मार से किसानों के फसलों से लहराते खेत बंजर भूमि में तब्दील हो गए हैं। किसानों की आर्थिक स्थिति में भी इसका विपरीत प्रभाव पड़ा है। अगर ऐसी स्थिति बनी रही तो आने वाले समय में लोगों को दाने दाने के लिए मोहताज होना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर सड़कों पर पशुओं को खुले में घूमना पड़ रहा है। कई लोग इनके हमलों से घायल होकर जिंदगी जी रहे हैं और कई लोग मौत का शिकार हुए हैं।
विज्ञापन

किसान संघ खंड झंडूता ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि पशुधन को शीघ्र आश्रय स्थल में भेजा जाए, क्योंकि यह एक गंभीर समस्या कभी भी विकराल रूप धारण कर सकती है। प्रशासन और सरकार को इस विकट स्थिति का समय पर निराकरण अति आवश्यक है। हैरानी जताई कि जिन पशुओं का पंजीकरण किया हुआ है वह पशु भी खुले में घूम रहे हैं। प्रशासन को ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। बैठक में किसान संघ के जिला मंत्री रमेश ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष लेख राम कौंडल, जरनैल सिंह चंदेल, प्रकाश ठाकुर, रमेश शर्मा, प्यार सिंह, राम लाल, राकेश शर्मा, नारायण सिंह, तुलसीराम, भाग सिंह सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed