फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   meeting

कोरोना से निपटने के लिए जिला में 17 वेंटीलेटर, 1700 पीपीई किट उपलब्ध

Tue, 04 Aug 2020 09:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
meeting
बिलासपुर। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने की। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाए जा रहे कार्यक्रमों और योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के चलते जिला प्रशासन के प्रयासों से लोगों को किसी भी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों के तालमेल से लोगों को बेहतरीन सुविधा प्रदान की। बिलासपुर में कोविड-19 महामारी की रोकथाम और उसे नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाए गए हैं। जिसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन को बधाई दी। उन्होंने बताया कि जिला में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जून 2020 तक 54,350 हजार गोल्डन कार्ड जारी किए गए हैं और जिला के 10 सूचीबद्ध अस्पतालों में 897 लाभार्थियों ने इस योजना का लाभ प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि हिमकेयर योजना के तहत जून 2020 तक 24 हजार परिवारों को स्मार्ट कार्ड जारी किए गए। जिसके तहत 2500 मरीजों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की गई।
विज्ञापन

जिला में कोरोना से निपटने के लिए 17 वेंटीलेटर और 1700 पीपीई किट उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिला में जितने भी कोविड-19 के पॉजिटिव मामले पाए गए हैं। वे सभी बाहर के राज्यों से बिलासपुर आए थे। उन्होंने बताया कि जिला में 61 हेल्थ वेलनेस सेंटर सरकार द्वारा स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 44 बनकर तैयार हो चुके हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि हेल्थ वेलनेस सेंटर का सर्वे करें और लोगों को जागरूक भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed