फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   meeting

लंगर में खाना बनाने वालों का होगा पहले मेडिकल

Wed, 12 Feb 2020 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
meeting
चैत्र मेलों के आयोजन को लेकर बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल। - फोटो : BILASPUR
शाहतलाई(बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ की तपोभूमि शाहतलाई में आगामी 13 मार्च से 13 अप्रैल तक शुरू होने जा रहे चैत्र मेलों के दौरान लंगरों में भोजन बनाने वाले कुकों को इस बार मेडिकल जांच करवानी होगी जिसके बाद ही वह लंगरों में खाना बना सकेंगे। इतना ही नहीं दियोटसिद्ध तक भारी वाहनों को ले जाने पर भी पाबंदी रहेगी। चैत्र मेलों की तैयारियों के लिए बुधवार को शाहतलाई में उपायुक्त राजेश्वर गोयल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इस आशय के निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

बैठक में विधानसभा झंडूता के विधायक जीत राम कटवाल ने विशेष रूप से भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 13 मार्च से 13 अप्रैल तक आयोजित किए जाने वाले चैत्र मेले के दौरान रेहडी-फड़ी लगाने, डोल-नगारे बजाने, माइक के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। भीख मांगने वालों से भी सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने कहा कि चैत्र मेलों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 120 पुलिस बल व गृह रक्षकों की नियुक्ति के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे। पेयजल, बिजली और पार्किंग की उचित व्यवस्था के साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहतर प्रबंध के लिए 2 अतिरिक्त चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कहा गया कि यात्रियों की सुविधा के लिए 4 लोकल बसेें चलाई जाएंगी। टैक्सी चालक श्रद्धालुओं से मनमाने दाम न वसूल सकें इस उद्देश्य से तलाई से दियोटसिद्ध और तलाई से बच्छरेटू तक टैक्सी का किराया 15 रुपये प्रति सवारी निर्धारित किया गया है।
बैठक में मेले के दौरान लगने वाले लंगरों में भोजन बनाने वाले रसोइयों का लंगर संचालकों को चिकित्सकीय जांच करवानी होगी। नगर पंचायत लंगर संचालकों से 5000 सिक्योरिटी के रूप में लेगा तथा 2000 प्रति दिन के हिसाब से सफाई के लिए नगर पंचायत को देने होंगे। मंदिर न्यास 50 अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति करेगा जिसमें से 5 कर्मचारी बिजली विभाग को देगा। शाहतलाई में सफाई व्यवस्था बनाए रखने पर होने वाले खर्च पर 80 फीसदी मंदिर न्यास वहन करेगा। जबकि 20 प्रतिशत नगर पंचायत खर्च उठाएगी। इस बार 4 शौचालय शातलाई से दियोटसिद्ध जाने वाली सड़क पर सेउ गांव के पास महिलाओं के लिए अस्थाई बनाए जाएंगे।

इस अवसर एसपी दिवाकर शर्मा, झंडूता के तहसीलदार मुल्तान सिंह बन्याल, जिला भाषा अधिकारी नीलम चंदेल, सीएमओ डॉ. प्रकाश, एक्सईएन एमएल शर्मा, डीआरओ देवी राम, बीएमओ झंडूता एचआर कालिया, डीएसपी राजेंद्र जसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष बलदेव स्याल, बृजलाल, विजय शर्मा, आनंद शर्मा, राजेश कुमार, सुखदेव चंदेल, संजय पठानिया, विनोद ठाकुर, विजय ठाकुर, रामकृष्ण शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed