फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   meeting

सभा को जीवत करने के लिए आम अधिवेशन का हो आयोजन

Wed, 15 Jan 2020 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
meeting
शाहतलाई में दी तलाई सहकारी सभा की बैठक में मौजूद लोग। - फोटो : BILASPUR
शाहतलाई(बिलासपुर)। दी तलाई सहकारी सभा तलाई के प्रशासक की अध्यक्षता में बुद्धिजीवी वर्ग की बुधवार को बैठक हुई जिसमें सभा को पुन: जीवत करने के लिए आम अधिवेशन आयोजन शीघ्र किया जाए। बुधवार को सभा के हाल में हुई बैठक में बुद्धिजीवियों ने यह मांग उठाई।
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित जनता ने प्रशासक से मांग की कि पांच लाख से ऊपर वाले ऋणियों पर विभाग सख्त कार्रवाई करे। इतना ही नहीं लोगों की ओर से कहा गया कि सभा को आर्थिक संकट में आए दो साल हो गए लेकिन विभाग ने आज तक किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की। मात्र कागजों में ही मामले चल रहे हैं। बैठक में कहा गया कि 605 मामले मंडी में विभाग के पास चल रहे हैं जो अंतिम प्रतिक्रिया में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद 35 अन्य ऋणियों के मामले मंडी भेजे गए हैं तथा 35 मामलों को शीघ्र बना कर मंडी भेजा जा रहा है। बैठक में विभाग की सुस्त कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए कहा गया कि अगर विभाग की यही कछुआ चाल रही तो देने वाला देगा नहीं और लेने वाले को कुछ मिलेगा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते सभा की प्रबंधक कमेटी के चुनाव करवाने की भी मांग की गई। बैठक में लोगों का कहना था कि सभा को जो ऑडिट किया गया उस में सभा की कमियों को छुपाया गया तो ऑडिट करने वाला अधिकारी भी सभा को डुबोने में दोषी है। उन पर भी विभाग करवाई करके उन से भी वसूली की जाए।

बैठक में नगर पंचायत के अध्यक्ष बलदेव सिंह स्याल, मंदिर न्यासी विजय कुमार शर्मा, पूर्व बैंक प्रबंधक जसवंत सिंह, प्रकाश चंद, ओम प्रकाश, शमशेर सिंह, अशोक कुमार, हरीश भारद्वाज, शक्ति चंद, राम कुमार, सुमित्रा देवी, परम जीत सिंह, सरवण सिंह, बलवंत कुमार, राकेश कुमार, प्रीतम सिंह, राधुवीर सिंह, बालक राम, खान मोहम्मद, रामकृष्ण, रमेश चंद, अरुण कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैठक में 23 फरवरी को आम अधिवेशन करने पर भी सहमति हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed