फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   meeting

शहीदों के परिजनों की करें यथासंभव मदद : गोयल

Sat, 07 Dec 2019 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
meeting
बिलासपुर में झंडा दिवस पर उपायुक्त को झंडा लगाते पूर्व सैनिक। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। सशस्त्र सेना झंडा दिवस के उपलक्ष्य में उप निदेशक सैनिक कल्याण बिलासपुर लै. कर्नल पीएस अत्री सेना मेडल सेवानिवृत्त ने उपायुक्त राजेश्वर गोयल को सशस्त्र सेना का झंडा लगाया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्र रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले सेनानियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट करने के लिए कोई भी नागरिक अपनी इच्छानुसार दान कर सकता है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वे सैनिकों के सम्मान और उनके कल्याण में भरपूर सहयोग दें। उन्होंने बताया कि इस फंड का उपयोग युद्ध में घायल सैनिकों, उनकी विधवाओं और परिवार के लोगों की भलाई के लिए किया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वीर शहीद सैनिकों के सम्मान के लिए यह आवश्यक है कि समस्त भारतवासी सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर देश भक्ति की भावना को प्रकट करने के लिए सशस्त्र सेना झंडे को व्यापक रूप से प्रचारित करें और उसका सम्मान करे ताकि समस्त देशवासी शहीदों के बलिदान को याद करके सशक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए अपनी भूमिकाओं का निर्वहन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने समस्त वर्ग व कर्मचारियों से आह्वान किया है कि वे यथा संभव योगदान करें ताकि देश की सीमा पर 24 घंटे सुरक्षा देने वाले सैनिकों और उनके परिजनों की मदद की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed