{"_id":"5d7a842a8ebc3e93d9657dee","slug":"meeting-bilaspur-news-sml3072484171","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत समिति झंडूता की बैठक में जम कर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत समिति झंडूता की बैठक में जम कर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंडूता(बिलासपुर)। पंचायत समिति झंडूता की बैठक पंचायत समिति अध्यक्ष प्रोमिला वसु की अध्यक्षता में आयोजित की गई। विभागीय अधिकारियों के न आने के बाद बैठक बड़े हंगामे के साथ एक बजे के बाद शुरू हुई। बैठक में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद एडीएम बिलासपुर विनय धीमान के साथ बात होने के बाद समिति सदस्य बैठक के लिए माने।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि जो अधिकारी पंचायत समिति की बैठक में नहीं आए, उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी। बैठक में कुछ अधिकारी दूरभाष पर संपर्क करने के बाद पहुंचे। बैठक में निम्न मुद्दों पर विचार किया गया। बैठक में मुद्दा उठा कि लावारिस बैल द्वारा मारे गए बरोहा गांव के गंगा राम के परिजनों को सरकार की तरफ से राहत राशि प्रदान की जाए। सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की गई। झंडूता से समोह भगेड़ सड़क पर पड़े गहरे गड्ढों को भरने के लिए लोक निर्माण विभाग को कहा गया। आपदा प्रबंधन में हुए नुकसान के लिए अनुपूरक मनरेगा सेल्फ समिति द्वारा पारित किया जाए। प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जिन लोगों के दो हजार रुपये खाते में नहीं आए, उन्हें एडीओ विनय वर्मा ने कहा कि उनके फार्म जीआरएस द्वारा नहीं भेजे गए हैं।
समिति ने कहा कि विकास खंड कार्यालय के गेट पर विकास खंड अधिकारी का बोर्ड लगाया जाए। समोह वार्ड नंबर तीन में चोरों द्वारा रात को सोलर लाइट की दो बैटरियां चोरी की गई। इस पर सीता राम नेगी ने कहा कि पुलिस इस प्रकार की घटनाओं पर निगरानी रखने का प्रयास करे। बाला चंगर में बिजली के ट्रांसफार्मर को अपग्रेड करने के लिए कहा गया जिस पर एसडीओ विनोद चंदेल के कहा कि अक्तूबर माह तक अपग्रेड कर दिया जाएगा।