{"_id":"5e44383f8ebc3ee5f857cb91","slug":"meetin-bilaspur-news-sml324143766","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनमंच में 38 प्रमाण पत्र जारी किए और 102 आधार कार्ड हुए अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनमंच में 38 प्रमाण पत्र जारी किए और 102 आधार कार्ड हुए अपडेट
विज्ञापन
जनमंच में मंत्री को अपनी दास्ता सुनाती हुई रविना।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भराड़ी(बिलासपुर)। लोक निर्माण विभाग की क्षेत्र में बरती जा रही अनियमितताओं पर राज्य सरकार के पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर सख्त नजर आए। मंत्री ने जनमंच में लडयाणी, रोपड़ी गांव निवासी सुरम सिंह की शिकायत पर लोक निर्माण विभाग को सात दिन के अंदर मौके पर निरीक्षण कर एक महीने के अंदर काम शुरू करने के कड़े आदेश दिए।
शिकायतकर्ता ने बताया कि रौहल खड्ड लैहड़ी सरैल होते हुए लदरौर जाने वाली सड़क नाले जोल के पास उनकी जमीन से होकर गुजर रही है। सड़क निर्माण के समय लोनिवि ने उनकी जमीन को सड़क बनाने के लिए काटा लेकिन शेष जमीन को सुरक्षा दीवार नहीं लगाई गई है जिस कारण हर साल बरसात में उनकी खेती वाली जमीन सड़क में बह कर पहुंच रही है। इससे उसकी जमीन और फसल को नुकसान हो रहा है। मामला गत वर्ष फरवरी में हुए जनमंच में उठाया था। जब उसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई।
एक अन्य मामले में वैला-लंजता निवासी देस राज ने शिकायत दी कि सीर खड्ड पर नए पुल के पास लोनिवि ने गलत तरीके से डंगा दिया हुआ है जिससे करीब 30 परिवारों को रास्ता बंद हो गया है लेकिन बार-बार शिकायत के बाद भी लोनिवि रास्ता नहीं बना रहा है। मंत्री के आदेश पर विभागीय अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि 15 दिनों में समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
वहीं सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य विभाग की शिकायतों के साथ सैकड़ों लोग भराड़ी थाने में आयोजित जनमंच में पहुंचे।
उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने मुख्यातिथि तथा अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए जानकारी दी कि जनमंच कार्यक्रम में कुल 216 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिनमें 114 आवेदन पत्र शिकायतों से संबंधित तथा 102 आवेदन पत्र मांगों से संबंधित प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्री-जनमंच में कुल 115 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें 85 शिकायतें और 30 मांगों के आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 66 शिकायतों व 23 मांगों का निपटारा कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि जनमंच कार्यक्रम के दौरान मौके पर 101 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें 29 शिकायतें तथा 72 मांगों से संबंधित आवेदन आए जिन्हें संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया तथा समयबद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न 38 प्रमाण पत्र जारी किए गए तथा 102 आधार कार्ड अपडेट व एक नया आधार कार्ड बनाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने 370 और आयुर्वेदिक के 180 तथा होम्योपैथिक 176 लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित कि गईं, 40 विकलांगता प्रमाण पत्र बनाए गए। जबकि 34 हिमकेयर, 30 आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाए गए। राजस्व विभाग ने मौके पर 5 रजिस्ट्री भी की। बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ योजना के तहत 5 बेटियों को 12-12 हजार रुपये की एफडी देकर सम्मानित किया गया।
इनसेट...
दिए गए आदेशों का कुछ दिन में लेंगे फॉलोअप : कंवर
इस मौके पर राज्य सरकार के पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने लोगों को सरकार की विभिन्न योजना और दो साल में किए गए विकास कार्य के बारे में विस्तार से बताया। वहीं उन्होंने अधिकारियों को कहा कि जो आदेश उन्होंने आज दिए हैं उसका वह आने वाले कुछ दिनों में फॉलोअप भी लेंगे। कहा अधिकारी अपनी जिम्मेवारी से भाग नहीं सकते।
..