फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Medical examination for disability certificate will be held on 7th February.

Bilaspur News: 7 फरवरी को दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए होगी चिकित्सा जांच

Mon, 03 Feb 2025 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 03 Feb 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Medical examination for disability certificate will be held on 7th February.
-न्यू ओपीडी कॉम्प्लेक्स कमरा नंबर 203 में सुबह 10 बजे से लगेगा कैंप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला चिकित्सा विकलांगता बोर्ड द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों की चिकित्सा जांच 7 फरवरी को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर के न्यू ओपीडी कॉम्प्लेक्स कमरा नंबर 203 में सुबह 10 बजे से की जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी शशि दत्त शर्मा ने बताया कि दिव्यांग व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी सुविधा सुनिश्चित करने के लिए इस जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जांच प्रक्रिया के बाद पात्र लाभार्थियों को विकलांगता प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। उन्होंने सभी लाभार्थियों से आवश्यक दस्तावेज, पहचान पत्र और चिकित्सा से संबंधित रिपोर्ट साथ लाने की अपील की है। जांच बोर्ड का नेतृत्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी शशि दत्त शर्मा करेंगे। बोर्ड में विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. निशांत आचार्य, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. ऋषि टंडन, सर्जन डॉ. प्रशांत शर्मा, आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. कुलदीप कुमार, नेत्र सर्जन डॉ. ईशानी गुप्ता, चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. नरेश चौहान, मनोचिकित्सक आयुष शर्मा, क्लिनिकल मनोवैज्ञानिक ज्योत्सना शर्मा सेवाएं देंगे।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि प्रमाण पत्र जिला चिकित्सा विकलांगता बोर्ड के कम से कम दो नामित सदस्यों द्वारा प्रमाणित और अनुमोदित किए जाएंगे। यह प्रमाण पत्र पूर्व निर्धारित प्रारूप के अनुसार प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed