फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Media plays an important role in disseminating information about schemes to the lower strata of society: DC

योजनाओं की जानकारी समाज के निचले स्तर तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका अहम : डीसी

Sun, 16 Nov 2025 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 16 Nov 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Media plays an important role in disseminating information about schemes to the lower strata of society: DC
बिलासपुर में प्रेस दिवस पर आयोजित कार्यक्रम मौजूद अधिकारी व मीडिया कर्मी। स्रोत: डीपीआरओ
राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आयोजित हुई संगोष्ठी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर रविवार को सूचना एवं जन संपर्क विभाग जिला बिलासपुर की ओर से जिला स्तरीय प्रेस दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने की।


इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सूचनाओं के साथ-साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को समाज के सबसे निचले स्तर तक पंहुचाने में मीडिया की महत्त्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने मीडिया कर्मियों से समाचारों का संप्रेषण करते समय मूल्यों और नैतिकता पर बल दिया ताकि समाज को सही, संतुलित और विश्वसनीय सूचना की पहुंच सुनिश्चित हो सके। उन्होंने समाज को जागरूक बनाने में मीडिया की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रेस समाज का दर्पण है, जो जन-समस्याओं, जन-आकांक्षाओं और सरकार की विकासात्मक पहलों को जनता तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाता है। इस अवसर पर भारतीय प्रेस परिषद द्वारा इस वर्ष चर्चा के लिए सुझाए गए विषय बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण विषय पर विभिन्न मीडियाकर्मियों ने विस्तारपूर्वक चर्चा में भाग लिया और कई अहम सुझाव दिए। इस मौके पर विभिन्न मीडिया कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed