फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Married young man got married

पहले से शादीशुदा व्यक्ति से कर दी नाबालिग की शादी,चाइल्डलाइन ने किया रेस्क्यू

Fri, 17 Sep 2021 10:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Married young man got married
घुमारवीं (बिलासपुर)। जिले में बाल विवाह का मामला सामने आया। सूचना पर हरकत में आई चाइल्ड हेल्पलाइन ने इस मामले में झंडूता थाना पुलिस की सहायता से नाबालिग विवाहिता को अपने संरक्षण में लेकर बाल कल्याण समिति बिलासपुर सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के जिला समन्वयक रविंद्र कुमार ने बताया कि विकासखंड झंडूता के एक गांव में नाबालिग की शादी होने की सूचना मिली थी। मामले की जानकारी मिलते ही हेल्पलाइन की टीम ने स्थानीय पुलिस से संपर्क साधा। टीम ने ग्राम पंचायत और पुलिस की सहायता से गांव में दबिश देकर किशोरी को अपने संरक्षण लिया। किशोरी को आगामी कार्रवाई के लिए बाल कल्याण समिति बिलासपुर सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिस युवक के साथ नाबालिग का विवाह कराया गया है वो बालिग है और पहले से शादीशुदा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed