फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Married women broke their Karwa Chauth fast after sighting the moon.

Bilaspur News: चांद का दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रत

Thu, 29 Oct 2026 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Married women broke their Karwa Chauth fast after sighting the moon.
पति की लंबी उम्र के लिए दिनभर रखा निर्जला उपवास, चांदपुर पुल पर रात 8:45 बजे हुए चंद्रमा के दीदार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ बिलासपुर जिले में सुहागिनों ने करवा चौथ का पर्व श्रद्धा और उत्साह से मनाया। महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखकर पति की सलामती की प्रार्थना की। शाम को सोलह श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और चंद्रमा के दर्शन के बाद अर्घ्य देकर व्रत खोला। बिलासपुर शहर के चांदपुर पुल पर रात करीब 8:45 बजे चांद दिखाई दिया। इसके बाद महिलाओं ने पति के हाथों पानी पीकर व्रत का पारण किया। घरों में भी पर्व की रौनक देखने को मिली। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली की कामना की। कई घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए गए। नवविवाहित महिलाओं में भी करवा चौथ को लेकर विशेष उत्साह रहा। चंद्रमा के दर्शन और व्रत खोलने की रस्म के साथ पर्व का समापन हुआ।
सुबह से शुरू हो गई थीं तैयारियां
करवा चौथ को लेकर सुबह से ही घरों में तैयारियों का दौर शुरू हो गया था। महिलाओं ने मेहंदी लगाई और पारंपरिक परिधानों व आभूषणों से सोलह श्रृंगार किया। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद शाम को पूजा की थाली सजाई और चांद निकलने का इंतजार करने लगीं। इस दौरान महिलाओं ने करवा चौथ की कथा सुनी और पति की लंबी उम्र के साथ परिवार में सुख-शांति की कामना की।
विज्ञापन

चांदपुर पुल पर जुटीं सुहागिनें
बिलासपुर शहर की कई महिलाएं अपने पतियों के साथ चंद्रमा के दर्शन करने के लिए चांदपुर पुल पहुंचीं। रात करीब 8:45 बजे चांद दिखाई देने पर महिलाओं ने अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद पतियों ने अपनी पत्नियों को पानी पिलाकर और मिठाई खिलाकर व्रत खुलवाया। इस दौरान दंपतियों में पर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भी रही पर्व की रौनक
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी करवा चौथ को लेकर महिलाओं में खास उत्साह रहा। कई स्थानों पर रात करीब नौ बजे, जबकि कुछ क्षेत्रों में रात 9:30 बजे के आसपास चंद्रमा के दर्शन हुए। महिलाओं ने घरों की छतों और खुले स्थानों पर एकत्र होकर चांद को अर्घ्य दिया। इसके बाद पति के हाथों पानी पीकर व्रत खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed