फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Marble statue of Goddess Saraswati stolen from Jyora school premises.

Bilaspur News: ज्योरा स्कूल परिसर में स्थापित मां सरस्वती की संगमरमर की प्रतिमा चोरी

Sat, 18 Jul 2026 12:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Marble statue of Goddess Saraswati stolen from Jyora school premises.
रात को चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, झंडूता पुलिस ने दर्ज किया मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। राजकीय उच्च पाठशाला ज्योरा के परिसर में स्थापित मंदिर से मां सरस्वती की संगमरमर की प्रतिमा चोरी होने का मामला सामने आया है। शिक्षा और संस्कार के केंद्र माने जाने वाले विद्यालय परिसर से प्रतिमा चोरी होने की घटना से ज्योरा गांव सहित आसपास के क्षेत्र में रोष और चिंता का माहौल है। लोगों ने इस घटना को आस्था और भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया है।

जानकारी के अनुसार विद्यालय परिसर में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा को 14 जुलाई की रात को चोरों ने चोरी कर लिया। मंगलवार रात हुई इस घटना का पता बुधवार सुबह उस समय चला, जब विद्यालय प्रशासन ने मंदिर परिसर में प्रतिमा को गायब पाया। इसके बाद स्कूल प्रशासन और स्कूल प्रबंधन समिति ने मामले की सूचना पुलिस थाना झंडूता को दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि अभी तक चोरी की इस वारदात में कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। विद्यालय प्रशासन, स्कूल प्रबंधन समिति और स्थानीय लोगों ने घटना की कड़ी निंदा की है। लोगों का कहना है कि यह केवल एक प्रतिमा की चोरी नहीं, बल्कि शिक्षा, आस्था और सामाजिक भावनाओं से जुड़ा मामला है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी हुई प्रतिमा को बरामद किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed