फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Many irregularities happened in Ghumarvi Hospital during the tenure of former minister: Nagar Panchayat President

पूर्व मंत्री के कार्यकाल में घुमारवीं अस्पताल में हुईं कई अनियमितताएं : नप अध्यक्ष

Wed, 20 Aug 2025 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 20 Aug 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Many irregularities happened in Ghumarvi Hospital during the tenure of former minister: Nagar Panchayat President
रोगी कल्याण समिति के 75 लाख रुपये का हुआ अनावश्यक खर्च, निविदा में भी गोलमाल
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों ने पूर्व मंत्री के कार्यकाल की नीतियों को लेकर उठाए सवाल


संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। घुमारवीं नगर परिषद अध्यक्षा रीता सहगल ने पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग के कार्यकाल में सिविल अस्पताल घुमारवीं में हुई अनेक अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री ने अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए मरीजों के पैसों का गलत इस्तेमाल किया।

उन्होंने बताया कि रोगी कल्याण समिति के लगभग 75 लाख रुपये का कोष अनावश्यक रूप से खर्च किया गया, जबकि यह राशि सरकार से बजट स्वीकृत कराकर उपलब्ध कराई जा सकती थी। उन्होंने इसे गैर-जिम्मेदाराना और अनुचित निर्णय बताया। प्रेस बयान में अध्यक्ष रीता सहगल और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पूर्व मंत्री की कोर किचन कैबिनेट टीम के सदस्यों ने तीन अलग-अलग नामों से कंपनियां बनाई, जिनके कागजों पर भिन्न-भिन्न पते दर्शाए गए। वास्तव में इन कंपनियों का संचालन घुमारवीं सब्जी मंडी में साझा कार्यालय से किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निविदा प्रक्रिया में धोखाधड़ी कर इन कंपनियों को आपस में प्रतिस्पर्धी के रूप में प्रस्तुत किया गया, जबकि सभी कंपनियां उन्हीं लोगों द्वारा संचालित थीं। इसका उद्देश्य जनता के धन की बंदरबांट करना और पारदर्शी प्रक्रिया को ध्वस्त करना था। कहा कि यह पूरी कार्रवाई भ्रष्टाचार और संसाधनों की लूट का उदाहरण है। जनता को गुमराह करने वाले लोगों की सच्चाई सामने लाना जरूरी है ताकि भविष्य में शासन-प्रशासन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। बताया कि स्थानीय विधायक एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के नेतृत्व में घुमारवीं सिविल अस्पताल में लोगों को बेहतर चिकित्सीय एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती और अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया गया है। जनप्रतिनिधियों ने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को और बेहतर किया जाएगा, ताकि जनता को घर-द्वार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed