फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   many houses in danger due to land slide.

भूस्खलन से से आधा दर्जन रिहायशी मकानों पर खतरा

Thu, 28 Jul 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर) Updated Thu, 28 Jul 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
many houses in danger due to land slide.
land slide - फोटो : अमर उजाला

विकास खंड स्वारघाट के तहत ग्राम पंचायत घवांडल के गांव बंडारन में पिछले दो-तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण ग्रामीणों के घरों के आगे की जमीन धंस गई है। भूस्खलन के चलते गांव के करीब आधा दर्जन रिहायशी मकानों पर खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में ग्रामीण किसी भी अनहोनी को लेकर खौफ में हैं। प्रभावित परिवारों ने जिला प्रशासन से सुरक्षा और उचित मुआवजे की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


बंडारन गांव के पीड़ित परिवारों में सगली राम, बख्शी, देवराज, जैसू राम और शादी लाल ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश से उनके घरों के सामने की जमीन धंस गई है। घर के पास की कृषि योग्य भूमि भी भूस्खलन की चपेट में आने से बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व यह भूस्खलन शुरू हुआ, जो बढ़ते-बढ़ते अब घरों तक पहुंच गया है। लगातार हो रही स्लाइडिंग के चलते उनके मकान गिरने की कगार पर पहुंच चुके हैं। इससे पीड़ित परिवारों के परिजनों की रातों की नींद उड़ गई है। लोग दहशत के माहौल में रातें गुजारने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि बंडारन गांव को आने वाली कच्ची सड़क के किनारे नालियां नहीं बनाई गई हैं, जिस कारण बारिश का सारा पानी सड़क पर बह रहा है और सड़क किनारे की जमीन धंस रही है। इससे मकानों को खार लग रही है। पीड़ित परिवारों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि पानी की निकासी के लिए सड़क किनारे नालियां बनाने का प्रावधान किया जाए और सुरक्षा दीवार लगाई जाए।


लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता श्री नयना देवी राजेश कुंदी का कहना है कि घवांडल से अजनोल गांव तक बनाई गई संपर्क सड़क विभाग के अधीन है। अजनोल से बंडारन गांव तक की सड़क स्थानीय पंचायत द्वारा बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed